फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   रेलवे कोआपरेटिव बैंक के सचिव पर केस

रेलवे कोआपरेटिव बैंक के सचिव पर केस

Fri, 16 Jun 2017 02:43 AM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 02:43 AM IST
विज्ञापन
रेलवे कोआपरेटिव बैंक के सचिव पर केस

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर।
रेलवे कोआपरेटिव बैंक के सचिव प्रहलाद सिंह के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। रेलवे स्टेशन रोड निवासी शैलेंद्र मणि त्रिपाठी की पत्नी के तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि प्रहलाद सिंह ने नौकरी के नाम पर दस लाख से ज्यादा की ठगी की है।

शैलेंद्र मणि का आरोप है कि रेवले कोआपरेटिव बैंक के सचिव प्रहलाद सिंह ने कुछ साल पहले नौकरी लगाने के लिए रुपये लिए थे। पत्नी को नौकरी के लिए रुपये लेने के बाद कुछ दिन काम भी कराया था लेकिन फिर रुपये हड़प लिए और नौकरी भी नहीं लग सकी। कई बार रुपये मांगा लेकिन वह टालमटोल करते रहे। बाद में रुपये को लेकर धमकी भी देने लगे। पुलिस ने आरोपों के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कैंट इंस्पेक्टर ओम हरि वाजपेयी ने बताया कि शैलेंद्र मणि की पत्नी के तहरीर के आधार पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed