फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पुलिस के सामने युवती की पीटाई का आरोप

पुलिस के सामने युवती की पिटाई के आरोप

Tue, 21 Aug 2018 01:48 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Tue, 21 Aug 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
पुलिस के सामने युवती की पीटाई का आरोप
गोरखपुर। गुलरिहा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत जंगल अयोध्या प्रसाद के केवटलिया टोले में सोमवार को पुलिस के सामने युवती की पिटाई का आरोप लगा है। एसएचओ की गाड़ी के सामने हंगामा करती युवती और उसके परिवार के लोगों का वीडियो भी वायरल हुआ है। युवती के कपड़े फटे हैं। उसका आरोप है कि पुलिस के सामने ही दबंगों ने उसे पीटा और फरार हो गए। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।  केवटलिया की युवती का आरोप है कि मजरे के कुछ लोगों से भूमि का विवाद है। यह मामला पुलिस के संज्ञान में है। सोमवार को दबंगों ने लेखपाल और पुलिस को बुलाया और उन्हीं के सामने मारपीट की। पुलिसकर्मी एसएचओ गुलरिहा की गाड़ी पर बैठे रहे।
विज्ञापन


इससे नाराज मजरे के लोगों ने हंगामा भी किया। सबका आरोप था कि पुलिस की शह पर ही दबंगों ने मारपीट की है। हालांकि थाना प्रभारी का कहना है कि मामला भूमि विवाद का है। लेखपाल ने ही पुलिस की मांग की थी। इसका ब्योरा जीडी में दर्ज है। दोनों तरफ से महिलाओं ने मारपीट की है। इस मामले में दोनों तरफ से एक-एक आरोपी का शांतिभंग में चालान किया गया है। युवती के साथ मारपीट और लूटपाट के जो भी आरोप लगे हैं, उसकी जांच एसआई चंद्रभान को दी गई है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed