फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   शिक्षक के मकान में लाखों की चोरी

शिक्षक के मकान में लाखों की चोरी

Tue, 12 Sep 2017 01:48 AM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
शिक्षक के मकान में लाखों की चोरी

विज्ञापन
बडहलगंज।
सिधुआपार के टीचर कॉलोनी में बंद मकान का ताला तोड़कर चोर नगदी सहित अन्य सामान चुरा ले गए। सुबह लोगों को चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।

इलाके के तीहा मुहम्मदपुर गांव निवासी सूबेदार राय सिधुआपार इंटरमीडिएट कॉलेज में शिक्षक है और टीचर कॉलोनी में रहते हैं। तीन दिन पहले मकान में ताला बंद कर वह परिवार के साथ पिंडदान के लिए बिहार के गया धाम चले गए। सोमवार की सुबह गेट का ताला टूटा हुआ देखकर मोहल्ले के लोगों ने सूचना सूबेदार राय के अलावा पुलिस को दी। जानकारी होते ही उनके रिश्तेदार मुकेश राय मकान पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि नगदी सहित लाखों का सामान चोरी हुआ है। परिवारवालों के आने पर चोरी का सही आकलन हो सकेगा। पुलिस के साथ फारेंसिक और डॉग स्क्वाड की टीम भी पहुंच गई। टीम ने जांच-पड़ताल कर फिंगर प्रिंट एकत्र किया है। डेढ़ माह पहले सिधुआपार में ही बंद मकान का ताला तोड़कर चोर नगदी सहित लाइसेंसी राइफल चुरा ले गए थे। पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर पाई। इंस्पेक्टर ने कहा कि चोरी का केस दर्ज कर खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed