{"_id":"5b1ebc9c4f1c1b264d8b60be","slug":"201528741020-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली नहर में पलटी, चालक समेत चार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली नहर में पलटी, चालक समेत चार की मौत
Updated Tue, 12 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
मौत
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। नौतनवां कस्बे के ठूठीबारी चौराहे पर सोमवार सुबह ट्रैक्टर ट्रॉली नहर में पलटने से चालक समेत चार लोगों की मौत हो गई। एक बालिका घायल हो गई। मृतकों में तीन महिलाएं हैं।
खैराटी गांव की गुजरी देवी (35), मंगरी देवी (42), सुनीता (45) और बालिका अंशिका (12) ट्रैक्टर ट्रॉली से सोनौली स्थित अस्पताल में भर्ती प्रसूता को देखने जा रहे थीं। ट्रैक्टर कोहड़वल निवासी गोविंद सोहनी चला रहा था। जब वह ठूठीबारी चौराहे पर पहुंचे तभी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया। जिससे ट्रैक्टर पर सवार तीनों महिलाओं व चालक की मौत हो गई। जबकि मृतका सुनीता की पुत्री अंशिका घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को नहर से निकलवाया और घायल बालिका को उपचार के अस्पताल भिजवाया। घटना की खबर पाकर खैराटी तथा कोहड़वल के लोग भी नौतनवां पहुंच गए। मृतका गुजरी देवी का ससुराल नेपाल में है। वह इन दिनों मायके आई हुई थी।
विज्ञापन