{"_id":"5a92cf0d4f1c1b05738b96f7","slug":"201519570701-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से दबकर सगी बहनों की मौत, भाई घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ से दबकर सगी बहनों की मौत, भाई घायल
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Mon, 26 Feb 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
दो बहनों की मौत के बाद घर में मातम पसर गया।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर-वाराणसी मार्ग पर गगहा के कलहा गांव के पास रविवार की शाम भाई के घर बेटे के जन्म की खुशियां मनाकर ससुराल लौट रहीं दो सगी बहनों मीरन (28), राधा (26) की पेड़ के नीचे दबने से मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसे के पीछे वन निगम की बड़ी लापरवाही सामने आई है। पता चला है कि जेसीबी से पेड़ की कटाई के दौरान आसपास का रास्ता नहीं बंद किया गया था। इसे लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
गोरखपुर-वाराणसी मार्ग निर्माण के लिए सड़क के दोनों किनारों पर पेड़ काटने का काम चल रहा है। नेशनल हाइवे अथारिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने पेड़ काटने की जिम्मेदारी वन निगम को दी है। जेसीबी की मदद से पेड़ उखाड़े जा रहे हैं। रविवार को इसी दौरान हुई लापरवाही ने दो बहनों की जान ले ली। हाटा बाजार और गगहा प्रतिनिधि के मुताबिक अतायर गांव निवासी रामप्रीत मौर्या की बेटी मीरन (28) व राधा (26) के भाई दयाशंकर के घर बेटा पैदा हुआ है। दोनों बहने इसी खुशी में बाइक से मायके आई थीं।
रविवार की शाम चचेरे भाई अमन के साथ बाइक से दोनों हाटा बाजार जा रही थीं। यहां से उन्हें अपने अपने ससुराल जाना था। राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे कलहा गांव के पास पेड़ काटा जा रहा था, तभी जेसीबी की रस्सी से पेड़ छूट गया और इसकी चपेट में बाइक सवार आ गए। पेड़ गिरने से मीरन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चचेरा भाई और राधा घायल हो गईं।
विज्ञापन
हादसा देख स्थानीय लोग एकत्र हो गए और पेड़ उठाने की कोशिश की लेकिन पेड़ भारी होने की वजह से हाथ से छूट गया। इससे नीचे दबी राधा की भी जान चली गई। सूचना पर पहुंचे सीओ बांसगांव और पुलिस ने घायल अमन को अस्पताल में भर्ती कराया और बहनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पोस्टमार्टम के लिए परिवारवालों से जबरन लेना पड़ा शव
गगहा के कहला गांव के पास बाइक पर पेड़ गिरने से मरी दो सगी बहनों का शव लेकर परिजन जाने लगे थे। इसकी सूचना पाते ही गगहा और बड़हलगंज पुलिस ने रास्ते में ऑटो को घेरकर रोका। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया समझाई, मगर परिजन शव देने को तैयार नहीं हो रहे थे। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, एक घर में दो मौत से मातम छाया गया। ससुराल वाले भी गगहा पहुंच गए थे।
वन निगम की लापरवाही ने ली जान
गोरखपुर-वाराणसी मार्ग निर्माण के लिए सड़क के किनारे के पेड़ काटे जा रहे हैं। मगर इसके लिए कोई सावधानी नहीं बरते जाने के आरोप लग रहे हैं। जहां पर हादसा हुआ वहां न तो रास्ता रोका गया था और न ही पेड़ काटने का पर्याप्त इंतजाम था। लोगों का कहना है कि यही वजह थी कि दो सगी बहनों को असमय जान गवांनी पड़ी।
राधा के पति की पहले ही हो चुकी है मौत
दो बहनों में से एक राधा के पति की पहले ही मौत हो चुकी है। वह अपने बच्चों को अकेले ही पाल रही थी। उसकी मौत के बाद बच्चों के सिर से मां का भी साया उठ गया है। राधा के दो लड़के और एक लड़की है।