{"_id":"594e73874f1c1b39648b4697","slug":"201498313607-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाहियों को धकेल कर वारंटी फरार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिपाहियों को धकेल कर वारंटी फरार
Updated Sat, 24 Jun 2017 08:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंपियरगंज।
सिपाहियों को धकेल कर वारंटी राजू यादव फरार हो गया। ऑटो से वारंटी को लेकर पुलिस वाले कोर्ट में पेश करने ला रहे थे। फरार होने की खबर पाते ही क्षेत्र में नाकाबंदी कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका है। एसएसपी ने थानेदार को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की हिदायत दी है।
घटना मोहरीपुर के पास शनिवार की शाम पांच बजे हुई। गोरवी बुजुर्ग गांव निवासी राजू यादव कैंपियरगंज थाने गुंडा एक्ट निरुद्ध है। इसके साथ ही उसके खिलाफ धमकी देने सहित कई धाराओं में दो केस दर्ज है। इसी मामले में वह लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में थी। कोर्ट से उसके खिलाफ वारंट जारी होने के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने राजू को शनिवार को कैंपियरगंज से गिरफ्तार कर लिया। सिपाही छोटे लाल, ओम प्रकाश के साथ होमगार्ड घनश्याम ऑटो से उसे लेकर गोरखपुर कोर्ट लेकर आ रहे थे। मोहरीपुर के पास वह पानी पीने के बहाने रुका और फिर सिपाहियों को धकेल कर फरार हो गया। पुलिस ने उसका पीछा किया लेकिन उसे पकड़ नहीं सकी। सिपाहियों ने सूचना थानेदार को दी तो वह भी भागे-भागे घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।