फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   20 lacs rupees demonds with traders

गल्ला व्यापारी से मांगी 20 लाख रुपये रंगदारी

Thu, 02 Jun 2016 08:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 02 Jun 2016 08:04 PM IST
विज्ञापन
20 lacs rupees demonds with traders
फिरौती - फोटो : demo
बदमाशों ने बड़हलगंज के एक गल्ला व्यापारी से 20 लाख रुपये रंगदारी मांगी है। दो दिन के भीतर रकम न देने पर लखनऊ में पढ़ाई करने वाले भाई की हत्या की धमकी दी है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है। बदमाश ने रंगदारी के लिए बुधवार की शाम फोन किया था।
विज्ञापन

 

बड़हलगंज प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के रहने वाले अमित गुप्ता गल्ला के थोक व्यापारी हैं। हाइवे पर उनकी दुकान है। उनके पास तेल और घी की एजेंसी भी है। बुधवार की शाम सात बजे उनके मोबाइल पर 8115697022 नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने नाम पूछने के बाद अमित से दो दिन में 20 लाख रुपये की व्यवस्था करने को कहा। रुपये न मिलने पर लखनऊ में पढ़ाई करने वाले छोटे भाई गौरव की गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी। फोन करने वाले ने यह भी कहा कि रुपये कहां और किसको देने हैं, इसकी जानकारी दे दी जाएगी। अमित के नाम पूछने पर उसने फोन काट दिया।

विज्ञापन

 

 

घटना की जानकारी आसपास के दुकानदारों को देने के बाद अमित ने बृहस्पतिवार की सुबह बड़हलगंज थाने में तहरीर दी। फोन करने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रंगदारी मांगने का केस दर्ज कर बड़हलगंज पुलिस और क्राइम ब्रांच छानबीन कर रही है। एसपी ग्रामीण ब्रजेश सिंह ने बताया कि सर्विलांस की मदद से रंगदारी मांगने वाले के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। रंगदारी के लिए फोन आने के बाद व्यापारी का परिवार सहम गया है। ऐहतियातन दुकान और घर की सुरक्षा में सादे लिबास में सिपाही लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed