{"_id":"5c33aee1bdec2256fd71020f","slug":"191546890977-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 लोगों के खाने का सौ रुपये दे रहे थे आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
11 लोगों के खाने का सौ रुपये दे रहे थे आरोपी
Tue, 08 Jan 2019 01:26 AM IST
ajay Kumar
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Published by: ajay Kumar
Updated Tue, 08 Jan 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
रेस्टोंरेंट में विवाद के बाद छात्रों ने रोड़ पर प्रदर्शन किया।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। रेलवे स्टेशन रोड स्थित रेस्टोरेंट में हुए बवाल की शुरूआत हास्टल के छात्रों के भोजन के बाद भुगतान न किए जाने से हुई। घटना सोमवार की शाम 7.10 बजे के करीब हुई। यूनिवर्सिटी हॉस्टल में रहने वाले नीरज यादव, अभिषेक कुछ साथियों के साथ रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे। पांच लोगों ने भोजन किया और फिर छह लोगों का खाना पैक करा लिया। रेस्टोरेंट के मैनेजर और गोरखनाथ निवासी आकाश (27) ने 1060 रुपये का बिल दिया। छात्र हॉस्टल का हवाल देकर 100 रुपये देने लगे। इसी बात के लिए दोनों पक्षों में विवाद हो गया।
मनबढ़ छात्रों ने आकाश के आंख में वार कर दिया जिससे गंभीर चोट आई। फिर गुलरिया निवासी विकास यादव को पीट दिया। भाग रहे आरोपियों में तीन के पकड़े जाने की सूचना पर सौ से ज्यादा छात्र एक बार फिर स्टेशन रोड पर पहुंच गए और न्यू मिर्च मसाला के साथ ही बगल के राज रेस्टोरेंट में भी तोड़फोड़ की। न्यू मिर्च मसाला रेस्टोरेंट के मालिक भोला के मुताबिक मनबढ़ गल्ले से 3600 रुपये लेकर भी फरार हो गए।

हमराहियों के साथ दो पुलिसवालों ने ही थाम लिया मोर्चा
सूचना पर कैंट इंस्पेक्टर रवि राय और रेलवे चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। इसी बीच बढ़ती भीड़ की परवाह न करते हुए दो पुलिस वालों ने हमराहियों के साथ ही मोर्चा सम्हाल लिया, तीन आरोपियों को पकड़ा भी।
विज्ञापन