फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   निरस्त हो सकता है पार्षद की पिस्टल का लाइसेंस

निरस्त हो सकता है पार्षद की पिस्टल का लाइसेंस

Sat, 01 Sep 2018 02:02 AM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Updated Sat, 01 Sep 2018 02:02 AM IST
विज्ञापन
निरस्त हो सकता है पार्षद की पिस्टल का लाइसेंस
fir
गोरखपुर। नगर निगम के मेट पर रिवाल्वर तानने वाले पार्षद की पिस्टल का लाइसेंस निरस्त हो सकता है। डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने नगर निगम कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल को इसका आश्वासन दिया है। उधर, नगर आयुक्त की ओर से पार्षद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने तीन दिनों से चल रही हड़ताल स्थगित कर दी।
विज्ञापन


पार्षद आनंद वर्द्धन सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग लेकर नगर निगम के कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रही। इस दिन कर्मचारियों ने सभी निर्माण कार्य ठप रखे। स्टोर में तालाबंदी करने के बाद उन्होंने नगर निगम परिसर में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इसके बाद नगर निगम कर्मचारी समन्वय समिति के अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह के नेतृत्व में रैली की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचे। डीएम को जानकारी दी और पार्षद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। समन्वय समिति के संरक्षक कौशल कुमार शुक्ल ने बताया कि डीएम ने पार्षद की पिस्टल का लाइसेंस निरस्त करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कौशल कुमार शुक्ल ने बताया कि नगर आयुक्त ने आरोपी पार्षद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का आश्वासन दिया। साथ ही जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर में होने पर हड़ताल स्थगित करने को कहा। इसके बाद मंगलवार तक हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया गया।


अगर इसके बाद पार्षद पर मुकदमा दर्ज होने के साथ कानूनी कार्रवाई नहीं हुई तो हड़ताल फिर शुरू कर दी जाएगी। इस दौरान रवींद्र कुंवर, सुरेंद्र पांडेय, साधु शरण, अवधेश दुबे, परमात्मा लाल श्रीवास्तव, अमरनाथ, अमेरिका समेत सभी विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed