फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   हत्या, लूट में शामिल कई इनामी बदमाश गिरफ्तार

हत्या, लूट में शामिल तीन इनामी बदमाश गिरफ्तार

Sun, 22 Jul 2018 02:18 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sun, 22 Jul 2018 02:18 AM IST
विज्ञापन
हत्या, लूट में शामिल कई इनामी बदमाश गिरफ्तार
arrest
गोरखपुर। हत्या, लूट जैसे अपराधों में शामिल तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस का दबाव बढ़ने पर दो बदमाशों ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। एसएसपी शलभ माथुर ने शनिवार को पुलिस लाइंस में प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए बदमाशों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

चचेरे भाई की हत्या में गिरफ्तार, बंदूक बरामद

गोरखपुर। उरूवा के असिलाभार में बृहस्पतिवार को चचेरे भाई संजय चंद की हत्या में शामिल आरोपी अजय चंद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दशवंतपुर पुलिया के पास स्थित कस्तूरबा गांधी कॉलेज के सामने से पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को पकड़ा और उसकी निशानदेही से हत्या में इस्तेमाल दोनाली बंदूक बरामद कर ली। मारे गए व्यक्ति की पत्नी किरन ने तहरीर में अजय चंद के अलावा उसकी पत्नी और बेटे को भी आरोपी बनाया है। एसएसपी ने बताया कि इन लोगों के भूमिका की जांच होगी। शुरुआती जांच में इनकी भूमिका हत्या में सीधे तौर पर नहीं आई है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उरूवा थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, दरोगा ब्रजेश कुमार तिवारी, दयाशंकर यादव, अरविंद सिंह, भीम प्रसाद चौधरी, प्रदीप कुमार गुप्ता शामिल थे।
विज्ञापन

मजदूर की हत्या में शामिल परशुराम गिरफ्तार

गोरखपुर। बेलीपार के चेरिया गांव में मजदूरी मांगने पर हुई कमलेश की हत्या में शामिल एक और आरोपी परशुराम को सेवई बाजार के पास से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कमलेश की पत्नी ने हत्या के बाद संतराज यादव, शैलेंद्र, रूपेश यादव, बीरू यादव, परशुराम, रामासंत के खिलाफ केस दर्ज कराया था। एसएसपी ने बताया कि शैलेंद्र, रूपेश यादव ने पहले ही पुलिस का दबाव बढ़ने पर आत्मसमर्पण कर दिया था। रामासंत को पुलिस ने तुरंत ही गिरफ्तार किया था। इसी बीच परशुराम के भागने की सूचना मुखबिर से मिलने पर पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। उसे गिरफ्तार करने वाली टीम में बेलीपार थानेदार राजेश कुमार, देवीशंकर, विनय, अरविंद शामिल थे। फरार बीरू और संतराज पर इनाम घोषित है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

गोरखपुर। बड़हलगंज इलाके के 25 हजार के इनामी बदमाश धर्मेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सीओ गोला और बड़हलगंज थाने के प्रभारी रवि कुमार राय की अगुवाई में टीम लगी थी। मुखबिर से सूचना मिली कि गरधौली नोना मोहल्ला के पास से एक बदमाश है। पुलिस मौके पर पहुंच गई और इनामी धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया। गरधौली निवासी धर्मेंद्र पर लूट और आर्म्स एक्ट के कई मुकदमे दर्ज हैं। फरार होने पर उसके ऊपर एसएसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानेदार के साथ प्रमोद सिंह यादव, राजेश कुमार यादव, मदन मोहन मिश्रा, सिपाही अरविंद कुमार सिंह, मनोज यादव शामिल थे। एसएसपी ने बताया कि लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस को सफलता मिली है।

दो बदमाशों ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया

गोरखपुर। वारंटी और नामजद बदमाशों की तलाश में चलाए जा रहे अभियान के क्र्रम में पुलिस का दबाव बढ़ने पर दो बदमाशों ने कोर्ट में समर्पण कर दिया। 12 जुलाई को रकौली निवासी सर्राफ उमेश वर्मा के साथ लूट हुई थी। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था और दूसरा रोहित गुप्ता फरार हो गया था। उसकी तलाश में पुलिस टीम लगी थी कि इसी बीच उसने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। वह दस हजार का इनामी था। बड़हलगंज में हत्या का आरोपी दस हजार के इनामी मैक्स उर्फ मयंक दुबे ने भी कोर्ट में समर्पण कर दिया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी। एसएसपी ने बताया कि पुलिस का दबाव बढ़ने पर दोनों आरोपी कोर्ट में हाजिर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed