फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   एसटीएफ ने घुमंतू गिरोह के पांच लुटेरों को किया गिरफ्तार

एसटीएफ ने घुमंतू गिरोह के पांच लुटेरों को किया गिरफ्तार

Mon, 19 Mar 2018 08:26 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Mon, 19 Mar 2018 08:26 PM IST
विज्ञापन
एसटीएफ ने घुमंतू गिरोह के पांच लुटेरों को किया गिरफ्तार
arrest - फोटो : demo pic
भीड़ वाले इलाकों और बैंकों के पास शरीर पर गोबर या कोई लेप लगने की झूठी बात कहकर लोगों को लूटने वाले एक घुमंतू गिरोह का एसटीएफ ने पर्दाफाश किया है। सोमवार को गिरोह के पांच सदस्यों को एसटीएफ ने रेलवे स्टेशन रोड से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पकड़े गए सभी बदमाश गोंडा के अलग-अलग जगहों के रहने वाले हैं। इन लोगों ने दूसरे प्रदेशों में भी लूट की बात कबूल की है।
विज्ञापन


लगातार हो रही लूट की ऐसी वारदातों के मद्देनजर एसटीएफ , एसएसपी ने टीम बनाई थी। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश सिंह की अगुवाई में टीम ने रेलवे स्टेशन रोड पर पांच घुमंतू लोगों को हिरासत में लिया। पूछताछ में पता चला कि ये लोग बैंक में रकम निकासी का फॉर्म भरने के दौरान रुपये निकालने वालों की जानकारी कर लेेते थे। जैसे ही रुपये निकालकर लोग बाहर आते थे, उनके शरीर पर गोबर, लेप या फिर गंदगी लगे होने की बात कहते थे। झांसे में आकर जब लोग गंदगी देखने की कोशिश करते तो ये उन्हें लूट कर फरार हो जाते थे।
विज्ञापन


पकड़े गए बदमाशों ने बहराइच में दो वारदात करने की बात कबूली है। वारदात को अंजाम देकर इन लोगों ने गोरखपुर में ठिकाना बना लिया था। पकड़े गए बदमाशों की पहचान गोंडा के छोटी खरारी वजीरगंज निवासी श्रीराम, रिंकू, गोंडा के ही रामगढ़वा धानेपुर निवासी श्याम बाबू, विक्रम और दुल्हापुर, गोंडा निवासी विमल कुमार उर्फ बाबा के रूप में हुई है। बदमाशों के पास से पांच मोबाइल फोन, फर्जी आईकार्ड, आधार कार्ड, एक एटीएम कार्ड और 11,200 रुपये भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed