{"_id":"5a9178e34f1c1baa1b8b937c","slug":"191519483107-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिलीप गिरफ्तार, नांगलिया की तलाश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिलीप गिरफ्तार, नांगलिया की तलाश
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sat, 24 Feb 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करतीं मीरा।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन पर कब्जा करने के आरोप में घिरे व्यापारी सतीश नांगलिया और उनके साथियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही। वहीं घटनास्थल पर सीसी फुटेज से दिलीप सिंह का नाम सामने आया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दिलीप को गोलघर काली मंदिर के पास से पुलिस ने पकड़ा। पुलिस दिलीप से पूछताछ कर रही है।
नहर रोड स्थित एक जमीन पर बाउंड्रीवाल तोड़कर कब्जा करने के मामले में सतीश नांगलिया, भाजपा सांसद कमलेश पासवान समेत आठ नामजद और बीस अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज है। सतीश के करीबियों का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लेकर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। अज्ञात लोगों की पहचान में पुलिस जुटी थी। इस मामले में नाम सामने आने के बाद शनिवार को पुलिस ने महराजगंज के सेमरा चंदौली निवासी दिलीप सिंह को काली मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। सीसी टीवी फुटेज के आधार पर दिलीप की पहचान हुई थी। दिलीप से पूछताछ के आधार पर अन्य की पहचान कराने के साथ ही सतीश नांगलिया और उनके साथियों के संभावित ठिकानों के बारे में भी पुलिस जानकारी हासिल कर रही है।
व्यापारी ने पहले दर्ज कराया था केस
सतीश नांगलिया पर जनवरी में बलदेव प्लाजा के एक व्यापारी ने केस कराया था। आरोप था कि नांगलिया ने उसकी दुकान का इंटरनेट केबल कटवा दिया था। व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में कैंट थाने में पांच जनवरी को सतीश नांगलिया के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
मेरे पति को फर्जी फंसा रही पुलिस : मीरा
व्यापारी सतीश नांगलिया की पत्नी मीरा नांगलिया ने पति को फर्जी मुकदमे में फंसाए जाने का आरोप लगाया है। शनिवार को मीडिया के सामने आईं मीरा ने कहा कि 18 फरवरी को पति लखनऊ जा रहे थे, फिर भी पुलिस ने उनके खिलाफ विवादित बाउंड्रीवॉल तोड़ने का केस दर्ज कर लिया। उन्होंने निष्पक्ष जांच कर न्याय की मांग की है। मीरा ने कहा कि 18 फरवरी को पति लखनऊ जाते समय दोपहर 12:54 बजे बस्ती में थे। टोला प्लाजा की रसीद भी मौजूद है। इस दौरान एक कार के शोरूम में भी गए थे, जिसके साक्ष्य मौजूद हैं। इसके बावजूद उन्हें मुकदमे में फंसाया गया। अब गिरफ्तारी का दबाव डालकर उत्पीड़न किया जा रहा है। जिस जमीन के लिए पति सतीश के खिलाफ केस दर्ज हुआ है, उससे उनका कोई लेनादेना नहीं है। पति को साजिशन फंसाया गया है। मुकदमा दर्ज होने और पुलिस की कार्रवाई से पूरा परिवार तनाव में है। सतीश भी भागे-भागे फिर रहे हैं। इस मामले की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए।