फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   अश्लील पोस्ट वायरल करने पर युवक गिरफ्तार

अश्लील पोस्ट वायरल करने पर युवक गिरफ्तार

Tue, 26 Sep 2017 08:11 PM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 08:11 PM IST
विज्ञापन
अश्लील पोस्ट वायरल करने पर युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
गोरखपुर।
महिला की अश्लील फोटो बनाकर फेसबुक पर डालने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर महिला से छेड़खानी और फोन करके परेशान करने का भी आरोप है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी थी, इसी बीच वह मुंबई भाग गया था। मंगलवार को वह पुलिस की गिरफ्त में आ गया। मामला तिवारीपुर थाना के सूरजकुंड इलाके का है।

सूरजकुंड की एक महिला ने आरोप था कि एक युवक जो भांडूप वेस्ट मुंबई में फ्लैट डीलिंग का काम करता है, उसके नाम की फेक फेसबुक आईडी बनाकर उसकी अश्लील पोस्ट डाल रहा है। महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपी अनिल यादव की तलाश में जुटी थी। मंगलवार को तिवारीपुर पुलिस ने गणेश मित्र मंडल में रहने वाले आरोपी को मुंबई से गोरखपुर आने पर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अनिल यादव तुर्कवलिया, पीपीगंज का मूल निवासी है। पुलिस ने उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जहां से अदालत ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed