{"_id":"5ae0d0dd4f1c1b64098b6704","slug":"181524682973-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस सेवा की ढिलाई से गई युवक की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एंबुलेंस सेवा की ढिलाई से गई युवक की जान
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Thu, 26 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
एंबुलेंस न मिलने पर घायल को ठेले पर ले जाने की कोशिश की गई।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंपियरगंज-पनियरा मार्ग पर बुधवार की सुबह सिर में गंभीर चोट लगने से छटपटा रहे युवक को अगर समय से एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचा दिया गया होता तो शायद उसकी जान बच जाती। लोगों के सूचना देने के बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। आनन-फानन में लोग ठेले पर लादकर घायल युवक को एक किलोमीटर दूर अस्पताल ले गए, मगर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहां मौजूद लोग ढिलाई के लिए एंबुलेंस सेवा को कोसते नजर आए।
संत कबीर नगर के मेंहदावल, केवटलिया गांव का राजेश साहनी (30) पनियरा मार्ग की वनटांगिया नर्सरी में अपने मामा के घर रहता था। बुधवार की सुबह करीब सात बजे वह बाइक से किसी काम से कैंपियरगंज बाजार गया था। इसी दौरान एक ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया। सिर में गंभीर चोट लगने से रक्तस्राव होने लगा। मौके पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। इसी दौरान 108 एंबुलेंस सेवा को फोन किया गया ताकि घायल को शीघ्र अस्पताल पहुंचाया जा सके, लेकिन काफी देर तक इंतजार के बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। घायल राजेश की तड़प देख ग्रामीणों ने ठेले पर लादकर उसे अस्पताल पहुंचाया, मगर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बाद में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
हेलमेट न होने से सिर में लगी चोट
हादसे के शिकार राजेश को सिर्फ सिर में चोट आई थी वह भी इस वजह से कि उसने हेलमेट नहीं पहना था। प्रत्यक्षदर्शी इसपर अफसोस जता रहे थे। उनका कहना था कि अगर उसने हेलमेट पहना होता तो उसकी जान बच जाती।
विज्ञापन
ऐसे काम करती है 108 एंबुलेंस सेवा
जिसे 108 एंबुलेंस की जरूरत होती है और वह कॉल करता है तो फोन लखनऊ स्थित 108 के कॉल सेंटर पर जाता है। वहां से जीपीएस की मदद से नजदीकी एंबुलेंस के चालक को सूचना दी जाती है। इसके बाद चालक कॉलर से संपर्क कर हादसे वाली जगह पर एंबुलेंस लेकर पहुंचता है, लेकिन राजेश के मामले में ऐसा नहीं हुआ।
बाइक सवारों को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंदा, एक की मौत
शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार तीन युवकों को खजनी क्षेत्र के छताई पुल के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइक सवार तीनों युवकों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं लगाया था।
सहजनवां इलाके के जुड़ाकोड़री गांव निवासी रवि कुमार उर्फ शनि (19), ज्योति कुमार (19) और अमन कुमार (18) मंगलवार को एक ही बाइक से हरपुर-बुदहट क्षेत्र के खजुरी गांव बारात गए थे। वहां से तीनों खजनी के रामपुर अखाड़ा गांव में एक अन्य बारात में शामिल होने चले गए। देर रात घर आते समय छताई पुल के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर रवि की मौत हो गई, जबकि ज्योति और अमन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस सभी को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। वहां डॉक्टरों ने रवि को मृत घोषित कर दिया। बाइक रवि ही चला रहा था। उसने हेलमेट भी नहीं लगाया था। वह दो भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके पिता मुंबई में रह कर पेंट-पॉलिश का काम करते हैं। बुधवार शाम कालेसर स्थित राप्ती तट पर घरवालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।