फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   अपह्रत व्यापारी मिले, दो आरोपी गिरफ्तार

अपहृत बैंककर्मी मुक्त, दो गिरफ्तार

Sat, 30 Dec 2017 08:01 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sat, 30 Dec 2017 08:01 PM IST
विज्ञापन
अपह्रत व्यापारी मिले, दो आरोपी गिरफ्तार
किडनैपिंग
गुलरिहा के सेमरा से अपहृत बैंक कर्मचारी शंभूनाथ श्रीवास्तव को पुलिस ने आठ घंटे के भीतर अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त करा लिया। कार सवार बदमाशों ने बिहार के गोपालगंज से एक और शख्स का अपहरण कर रखा था। पुलिस ने उसे भी छुड़ा लिया। दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम छह बजे सेमरा निवासी और इलाहाबाद बैंक के कर्मचारी शंभूनाथ के घर पर स्कार्पियो से बदमाश पहुंचे और उन्हें बाहर बुलाकर धमकाने लगे। लोग कुछ समझ पाते, बदमाशों ने शंभूनाथ को जबरदस्ती गाड़ी में बैठा लिया और मौके से फरार हो गए। घरवालों ने अपहरण की सूचना पुलिस को दी। इससे पुलिस महकमे में खलबली मच गई। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज के निर्देश पर गुलरिहा इंस्पेक्टर ओमहरि बाजपेयी टीम के साथ बदमाशों की घेराबंदी में जुट गए। बदमाश बिहार जाने के फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर चौरीचौरा रेलवे क्रॉसिंग के पास से आरोपियों को गिरफ्तार कर अपहृत बैंक कर्मी को मुक्त करा लिया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान भगुआ सासाराम निवासी बृजेश यादव और आरा निवासी बिट्टू के रूप में हुई। गाड़ी से शंभूनाथ और गोपालगंज निवासी योगेंद्र को पुलिस ने मुक्त कराया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ओमहरि बाजपेयी ने कहा कि बदमाशों ने गोपालगंज से पहले योगेंद्र को अगवा किया। फिर उसे लेकर गोरखपुर शंभूनाथ के घर आए। योगेंद्र ने शंभूनाथ का घर देखा रखा था। अपहरणकर्ताओं के चंगुल से दोनों को मुक्त करा लिया गया है। नौकरी दिलाने के नाम पर शंभूनाथ ने करीब 85 लाख रुपये लोगों से वसूले थे। रकम पाने के लिए आरोपियों ने अपहरण की योजना बनाई। शंभूनाथ के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने बृजेश, बिटृटू और तीन अज्ञात के खिलाफ अपहरण, धमकी देने के धारा में केस दर्ज कर लिया है। दोनों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed