{"_id":"59d935564f1c1bec538b644f","slug":"181507407190-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रापर्टी डीलर के आफिस में छापा, जुआ खेलते 13 गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रापर्टी डीलर के आफिस में छापा, जुआ खेलते 13 गिरफ्तार
Updated Sun, 08 Oct 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पादरी बाजार (गोरखपुर)।
बर्खास्त सिपाही व प्रॉपर्टी डीलर सोनू सिंह के संगम चौक स्थित ऑफिस पर पुलिस ने छापेमारी कर 13 लोगों को जुआ खेलते गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के पहुंचते ही वहां भगदड़ मच गई, लेकिन पुलिस सभी को पकड़ने में कामयाब रही। मौके से 10 बाइक, दो दर्जन मोबाइल फोन और 72 हजार रुपये भी बरामद हुए हैं। सभी से शाहपुर थाने में पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार लोगों में गोंडा में तैनात एक दरोगा का बेटा ट्विंकल भी है।
कुछ समय पहले जंगल धूसड़ के भट्ठा चौराहा निवासी एक शख्स को अगवा कर रजिस्ट्री दफ्तर में जबरन बैनामा कराने की कोशिश की गई थी। इसीके बाद प्रॉपर्टी डीलर सोनू सिंह पुलिस की निगाह में आ गया था। उसकी तलाश चल रही थी। इसी बीच संगम चौराहा स्थित उसके ऑफिस में जुआ खेले जाने की शिकायत मिली। शनिवार को सीओ कैंट अभिषेक सिंह, सीओ ट्रैफिक प्रवीण सिंह की अगुवाई में क्राइम ब्रांच की टीम ने छापेमारी की। इंस्पेक्टर शाहपुर घनश्याम तिवारी ने बताया कि संगम चौराहे पर राम प्यारे कॉम्पलेक्स में सोनू ने प्रॉपर्टी डीलिंग का दफ्तर खोला है। वह बर्खास्त सिपाही भी है। प्रॉपर्टी डीलिंग के आड़ में वह जुआ का अड्डा चला रहा था।