फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   प्रेमिका ने युवक की चाकू मारकर हत्या की

प्रेमिका ने युवक की चाकू मारकर हत्या की

Fri, 29 Sep 2017 08:43 PM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
प्रेमिका ने युवक की चाकू मारकर हत्या की

विज्ञापन
गोरखपुर।
शाहपुर क्षेत्र के गायत्रीनगर में प्रेमिका गुड़िया ने प्रेमी अयूब उर्फ गोलू की चाकू मारकर हत्या कर दी। आर्केस्टा में काम करने वाले अयूब और गुड़िया के बीच गुरुवार देररात रुपये के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया था। इसी दौरान गुड़िया ने चाकू से अयूब पर वार कर दिया।

पुलिस के मुताबिक शाहपुर के गायत्रीनगर निवासी अयूब पिछले कई साल से प्रेमिका गुड़िया के साथ रहता था। दोनों के बीच शादी को लेकर अक्सर विवाद होता था। गुरुवार की देररात दुर्गा पंडाल में आयोजित भजन कार्यक्रम के दौरान रुपये के बंटवारे को लेकर दोनों में विवाद हो गया। दोनों घर पहुंचे तो मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान गुड़िया ने घर में रखे चाकू से वार कर दिया। पुलिस के मुताबिक चाकू अयूब के पेट में लगा। इससे अयूब लहूलुहान होकर गिर पड़ा। साथ ही बचाने की गुहार लगाने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए, फिर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की मदद से घायल अयूब को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजने के साथ ही आरोपी गुड़िया को गिरफ्तार कर आला कत्ल बरामद कर लिया। शाहपुर इंस्पेक्टर घनश्याम तिवारी ने बताया कि मारपीट के दौरान चाकू से गुड़िया ने हमला कर दिया, जिससे अयूब की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed