फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   तेज रफ्तार ट्रक ने तीन को कुचला, दो की मौत

तेज रफ्तार ट्रक ने तीन को कुचला, दो की मौत

Tue, 13 Jun 2017 08:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 13 Jun 2017 08:08 PM IST
विज्ञापन
तेज रफ्तार ट्रक ने तीन को कुचला, दो की मौत
accident - फोटो : graphic
पिपराइच इलाके के भिसवा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक के चपेट में आने से छात्र समेत दो की मौत हो गई, जबकि घायल एक महिला को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। ट्रक लेकर भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने चिउटहा पुल के पास पकड़ लिया। ड्राइवर की जमकर धुनाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


मंगलवार की दोपहर में भिसवा गांव के राघव हरिजन (50) पुत्र रजई, बिकेश शर्मा (14) पुत्र दिनेश शर्मा तथा योगेंद्र की पत्नी सुनीता देवी (35) सड़क के किनारे पेड़ की छांव में बैठकर आराम कर रहे थे। इसी बीच भटहट से मोतीराम अड्डा जा रहे अनियंत्रित ट्रक के चपेट में तीनों आ गए। राघव और बिकेश की मौके पर ही मौत हो गई। राघव रिक्शा चलाकर जीवन-यापन करता था, जबकि बिकेश डीडी इंटर कॉलेज में 9वीं का छात्र है। सुनीता गंभीर रूप से घायल हो गई। ट्रक लेकर भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने पीछा कर चिउटहां चौराहे के पास पकड़ लिया। ग्रामीणों ने चालक की जमकर धुनाई कर दी।
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक चालक नशे में धुत था। पुलिस ने चालक प्रेमशंकर को हिरासत में लेने के साथ ही ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। गंभीर रूप से घायल सुनीता को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed