{"_id":"5c5f31a6bdec224e2113538d","slug":"171549742502-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची शराब की भट्ठियों पर छापे, 28 गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कच्ची शराब की भट्ठियों पर छापे, 28 गिरफ्तार
Sun, 10 Feb 2019 01:31 AM IST
ajay Kumar
अमर उजाला ब्यूूूराे
अमर उजाला ब्यूूूराे
Published by: ajay Kumar
Updated Sun, 10 Feb 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर में कुछ यूं भट्ठी जलाकर बनाई जाती है कच्ची शराब। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। कच्ची शराब से प्रदेश भर में मौतों के बाद जिले की पुलिस ने अभियान चलाकर कच्ची शराब बनाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की। एसएसपी के निर्देश पर शनिवार को सभी थानाक्षेत्रों में कच्ची शराब की भट्ठियों पर छापे मारे गए। इस दौरान पुलिस ने 290 लीटर कच्ची शराब के साथ 28 लोगों को गिरफ्तार किया। दो सौ कुंतल से ज्यादा लहन भी नष्ट कराया गया। एसएसपी ने कहा कि कार्रवाई जारी रहेगी।
जिले में कच्ची शराब की भट्ठियां कई सालों से धधकती रहीं हैं। थाना पुलिस हर बार अपनी रिपोर्ट में कच्ची शराब का कारोबार न होने की रिपोर्ट भेजती है लेकिन छापे में शराब बरामद हो जाती है। स्थानीय पुलिस पर साठगांठ के भी आरोप लगते रहे हैं। शनिवार को हुई कार्रवाई में पुलिस ने गगहा से 60 लीटर शराब के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया और 20 कुंतल लहन नष्ट कराया। इसी तरह शाहपुर, झंगहा, खोराबार, राजघाट पुलिस ने भी छापे मारकर धंधेबाजों को गिरफ्तार किया हैै।