फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सीओ के ड्राइवर ने शिक्षक का हाथ तोड़ा

सीओ के ड्राइवर ने शिक्षक का हाथ तोड़ा

Fri, 23 Mar 2018 08:16 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Fri, 23 Mar 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
सीओ के ड्राइवर ने शिक्षक का हाथ तोड़ा
beat
ऑटो के किराए के लिए चालक और शिक्षक के बीच कहासुनी की वजह से लगे जाम में सीओ की गाड़ी फंस गई। सीओ की गाड़ी से उतरे ड्राइवर का शिक्षक से विवाद हो गया। आरोप है कि ड्राइवर ने पीटकर शिक्षक का हाथ इस कदर मरोड़ा कि हड्डी टूट गई। हालांकि शिक्षक यह नहीं बता पाए कि गाड़ी किस सीओ की थी। वह सिर्फ यहीं बोल रहे कि गाड़ी पर सीओ लिखा था। मेडिकल कॉलेज में शिक्षक का इलाज हो रहा है। घटना से शिक्षकों में नाराजगी है।
विज्ञापन


चौरीचौरा के लेडी प्रसन्न कौर इंटर कॉलेज के सहायक अध्यापक राधेश्याम प्रजापति का चरगांवा में आवास है। बोर्ड परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन में उनकी ड्यूटी लगी है। शुक्रवार की सुबह मूल्यांकन केंद्र जाने के लिए ऑटो से वह असुरन चौराहे पर उतरे। ऑटो चालक से किराए को लेकर उनकी कहासुनी हो गई। ऑटो चालक ने इन्हें धक्का दे दिया, जिससे वह सड़क पर गिर गए। इस दौरान सड़क पर जाम लग गया। तभी मेडिकल कॉलेज की ओर से एक सीओ की गाड़ी आ रही थी।
विज्ञापन


पुलिसवालों को लगा कि शिक्षक सड़क जाम कर रहे हैं। उन्हें हटाने के लिए पुलिसकर्मी गाड़ी से नीचे उतरे। आरोप है कि तभी सीओ के ड्राइवर ने शिक्षक का हाथ मोड़ दिया। इससे शिक्षक का हाथ टूट गया। इसकी जानकारी पर काफी संख्या में शिक्षक वहां पहुंच गए और कार्रवाई की मांग करने लगे। शिक्षकों ने ही घायल शिक्षक को अस्पताल पहुंचाया। एसएसपी शलभ माथुर ने कहा कि मामला गंभीर है। जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed