फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   रेलवे फाटक न खोलने पर गेटमैन को जिंदा जलाने की कोशिश

रेलवे फाटक न खोलने पर गेटमैन को जिंदा जलाने की कोशिश

Tue, 13 Mar 2018 09:03 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Tue, 13 Mar 2018 09:03 PM IST
विज्ञापन
रेलवे फाटक न खोलने पर गेटमैन को जिंदा जलाने की कोशिश
जलाने की कोशिश। - फोटो : demo pic
कैंपियरगंज कस्बे का उत्तरी रेलवे फाटक खोलने का दबाव बना रहे नशे में धुत दो युवकों ने गेटमैन की जमकर पिटाई कर दी। आरोप है कि दोनों युवकों ने केरोसिन डालकर गेटमैन को जलाने की कोशिश भी की। जीआरपी ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उनके खिलाफ मारने-पीटने, हत्या की कोशिश, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और 7 क्रिमिनल लॉ एक्ट के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


घटना सोमवार की देर रात दो बजे की है। ट्रेन आने की सूचना पर गेटमैन रवींद्र सिंह ने रेलवे क्रासिंग का फाटक बंद कर दिया। आरोप है कि इसी बीच खजुरगांवा के लव कुमार सिंह और बनभागलपुर के हिमांशु दत्त तिवारी कार से पहुुंचे और गेटमैन से क्रासिंग का फाटक खोलने को कहा। गेटमैन के मना करने पर कहासुनी होने लगी और दोनों युवकों ने रवींद्र की पिटाई कर दी।
विज्ञापन


आरोप है कि हमलावर क्रासिंग पर बने केबिन में रखा केरोसिन उठा ले आए और गेटमैन को जलाने की कोशिश की लेकिन छीनाझपटी में वे ऐसा नहीं कर सके। गेटमैन के शोर मचाने पर आसपास के कुछ लोग पहुंच गए और पुलिस को सूचना दे दी। थोड़ी ही दूर पर मौजूद पुलिस मौके पर पहुंच गई। नशे में धुत एक युवक ने पुलिस की मौजूदगी में ही हंगामा शुरू कर दिया, जबकि दूसरा युवक कार लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जीआरपी को भी बुला लिया। पकड़े गए युवक की पहचान खजुरगांवा निवासी लव कुमार सिंह के रूप में हुई। उसकी निशानदेही पर जीआरपी ने दूसरे आरोपी बनभागलपुर के हिमांशु दत्त तिवारी को घर से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ जीआरपी ने केस दर्ज कर मंगलवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed