{"_id":"5a9ea9b04f1c1b4f588bc2d9","slug":"171520347568-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बसपा नेता समेत चार की मौत, मुक्तिपथ पर एक साथ जलीं चिताएं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में बसपा नेता समेत चार की मौत, मुक्तिपथ पर एक साथ जलीं चिताएं
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Tue, 06 Mar 2018 08:52 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद बिलखते घरवाले।
- फोटो : Amar Ujala
शादी समारोह से लौट रहे बड़हलगंज के चार लोगों की मार्ग दुर्घटना में हुई मौत से गांव में मातम पसर गया है। मंगलवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद मुक्तिपथ पर चार लाशें एक साथ जलीं। यह देखकर सभी की आंखें नम हो गईं। घर पर जुटी भीड़ और परिवार वालों की चीख-पुकार से गांव में गमगीन माहौल है।
कस्बे के मछलीहट्टा निवासी बसपा नेता एवं पूर्व सभासद टेल्हू सोनकर सोमवार शाम धर्मवीर सोनकर, अमरनाथ सोनकर, महादेवा मोहल्ले के श्रवण पटवा व मनोज मद्धेशिया, बेनी बाबू कुआं निवासी विंध्याचल जायसवाल के साथ दो मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गोरखपुर गए हुए थे। कार विंध्याचल जायसवाल की थी, जिसे कस्बे के मियां का हाता निवासी लल्लू जायसवाल चला रहे थे। कस्बे के ही चिल्लूपार मोहल्ला निवासी कैलाशपति सोनकर के पुत्र की बारात इसी दिन देवरिया के रुद्रपुर के समीप रामचक निवासी सिंधीलाल सोनकर के यहां गई हुई थी।
गोरखपुर में समारोह से वापस आते समय रास्ते में टेल्हू सोनकर को सूचना मिली कि रुद्रपुर गई बारात में विवाद हो गया है। बारात में शामिल लोगों ने बसपा नेता पर रुद्रपुर आने का दबाव डालने लगे। देर रात बसपा नेता कार में सवार सभी लोगों के साथ देवरिया के रामचक पहुंचे। यहां विवाद समाप्त कराकर और वर-वधू को आशीर्वाद देने के बाद वह लौट रहे थे। भोर में तीन बजे रुद्रपुर-नगवा नारायणपुर मार्ग पर जनता इंटर कॉलेज पिपरा कछार के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे टेल्हू सोनकर, धर्मवीर सोनकर, श्रवण पटवा व लल्लू जायसवाल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना जैसे ही बड़हलगंज पहुंची लोग रुद्रपुर के लिए निकल पडे़। दुर्घटना में घायल तीन अन्य लोगों के घरवाले भी बदहवास हो गए। रह-रहकर कस्बे में घायलों की भी मौत की अफवाहें उड़ने लगीं।
विज्ञापन
मौत के शोक में बंद रहे बाजार
कस्बे के चार लोगों की मौत से उपनगर सकते में हैं। शोक में पूरा बाजार बंद रहा। एक दिन पूर्व कस्बे में जहां चहल-पहल थी, मंगलवार को वहां सन्नाटा था। व्यापार मंडल की अपील पर कस्बे की सभी दुकानें बंद रहीं।
टेल्हू की विनम्रता व सहजता के कायल थे लोग
बसपा नेता टेल्हू सोनकर विनम्र व सहज स्वभाव के थे। कस्बा ही नहीं आसपास के इलाकों और गैर जनपद में होने वाले किसी प्रकार के विवाद को सुलझाने के लिए उन्हें बुलाया जाता था। कस्बे में सोनकर समाज में उनकी अच्छी छवि थी।
मृतकों के प्रति शोक जताया
चार लोगों की मौत से शोकाकुल पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी, पूर्व सांसद भीष्मशंकर तिवारी, विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह, विधायक विनय शंकर तिवारी, पूर्व ब्लाक प्रमुख विजय यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मदन किशोर तिवारी, जिला पंचायत सदस्य मुन्ना निषाद, महेश उमर, रवि कृष्ण अग्रवाल, कृष्ण कुमार राय आदि ने दु:ख प्रगट कर घरवालों को ढांढस बंधाया।