{"_id":"5a9ea1404f1c1b4e588bc20a","slug":"171520345408-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोल प्लाजा के सीसी कैमरों को भी खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टोल प्लाजा के सीसी कैमरों को भी खंगाल रही पुलिस
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Tue, 06 Mar 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
सहजनवां में युवकों की हत्या कर जलाए जाने की जांच में दो टीमें लगाई गई हैं। पुलिस ने गोरखपुर के अलावा आसपास के जिलों के सीसी टीवी कैमरों को खंगाल रही है। सुराग लगाने की कोशिश में जुटी पुलिस टोल से गुजरे वाहनों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है। हालांकि अब तक पुलिस के हाथ कोई ठोस सबूत नहीं लग सके हैं। पुलिस ने आसपास के जिलों से गायब हुए युवकों के बारे में रिपोर्ट मांगी है। कपड़े के जरिए भी पहचान की कोशिश हो रही है।
सहजनवां के चकिया गांव के पास पोखरे किनारे दो युवकों के शव मिले थे। हत्या के बाद शवों को जलाने की कोशिश की गई थी। पुलिस की जांच में सामने आया है कि दोनों युवकों की उम्र कम है और एक की जेब में बाइक की चाबी मिली है। आशंका यह भी जताई जा रही थी कि दोनों भाई हो सकते थे। हालांकि पुलिस पहचान होने के बाद ही सचाई सामने आने की बात कह रही है।
पुलिस को पूरी आशंका है कि शव को कहीं दूसरे जिले से लाकर फेंका गया है। यही वजह है कि पुलिस टोल प्लाजा पर ऐसी गाड़ी की तलाश कर रही है, जो दो बार टोल को क्रास की हो। साथ ही गांव के रास्तों पर ग्रामीणों से पूछताछ कर वाहन की जानकारी जुटाने की भी पुलिस कोशिश कर रही है। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि पुलिस टीम लगी है। पहचान की कोशिश की जा रही है। जल्द घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।