{"_id":"5a5a0ce44f1c1bf7408b4a4b","slug":"171515850980-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन डॉक्टरों की टीम करेगी अस्पताल में छेड़खानी की जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन डॉक्टरों की टीम करेगी अस्पताल में छेड़खानी की जांच
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sat, 13 Jan 2018 07:35 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मरीज से हुई छेड़खानी की जांच के लिए एसआईसी ने तीन डॉक्टरों की कमेटी गठित की है। इस मामले में डीएम ने उनसे रिपोर्ट मांगी है। इसके साथ ही इमरजेंसी में हुई इस घटना के बाद खराब मिले सीसीटीवी कैमरे भी बदले जाएंगे।
जिला अस्पताल की इमरजेंसी बुधवार की रात पहुंची बस्ती निवासी युवती ने स्वास्थ्य कर्मी पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था। देर रात हुई इस घटना को लेकर तीमारदारों ने हंगामा किया था। तीमारदारों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी थी। केस दर्ज करने की बजाए पुलिस ने तीमारदारों पर समझौता करने का दबाव बनाया था। हालांकि पीड़िता का इलाज अस्पताल में चल रहा है। उस रात ड्यूटी पर तैनात इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर ने शनिवार को एसआईसी को घटनाक्रम की रिपोर्ट दी। इसके साथ ही एसआईसी ने डॉ. केएम सिंह की अगुवाई में तीन डॉक्टरों की जांच समिति गठित कर दी है। टीम मामले की जांच में जुट गई है।
इमरजेंसी में दो नए सीसी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए डिमांड भेजा जाएगा। कमेटी की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट मिलते ही इसे डीएम को सौंप दिया जाएगा। दोष सिद्ध होने पर संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- डॉ. राज कुमार गुप्ता, एसआईसी जिला अस्पताल