{"_id":"5a0eef344f1c1bf2538bd78b","slug":"171510928180-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वेलरी की दुकान से डेढ़ लाख के गहने उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ज्वेलरी की दुकान से डेढ़ लाख के गहने उड़ाए
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 17 Nov 2017 08:44 PM IST
विज्ञापन
file photo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीपीगंज कस्बा के वार्ड नंबर दस में ज्वेलरी की दुकान से दो जालसाज करीब डेढ़ लाख के गहने लेकर फरार हो गए। ज्वेलर्स को भी ठगी का एहसास थोड़ी देर बाद तब हुआ जब वह दिखाने को लाए सभी सामान को रख रहे थे। झुमके से भरा बॉक्स गायब होने पर उनके होश उड़ गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। दुकान या आसपास सीसीटीवी कैमरा न होने की वजह से जालसाजों की तस्वीर भी नहीं मिल सकी है।
शुक्रवार की सुबह 11 बजे के करीब सुरेंद्र मद्धेशिया की दीपक ज्वेलर्स दुकान पर दो लोग आए। दोनों ने सोने के लाकेट दिखाने को कहा। सुरेंद्र कई बॉक्स लाए और फिर लाकेट दिखाने लगे। एक लाकेट जालसाज ने पसंद भी कर ली और उसका तौल करने को कहा। सुरेंद्र इलेक्ट्रानिक कांटे पर लाकेट का वजन करने लगे। इसके बाद दोनों ने लाकेट पसंद न आने की बात बोली और मौका पाकर 25 जोड़े झुमके से भरा बॉक्स लेकर फरार हो गए। सुरेंद्र के मुताबिक गायब झुमके का वजन करीब 50 ग्राम था, जिसकी कीमत डेढ़ लाख रुपये है। पुलिस जांच में जुटी है।