फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   झांसा देकर चेन और मोबाइल ले भागा

झांसा देकर चेन और मोबाइल ले भागा

Mon, 23 Oct 2017 07:54 PM IST
Updated Mon, 23 Oct 2017 07:54 PM IST
विज्ञापन
झांसा देकर चेन और मोबाइल ले भागा

विज्ञापन
गगहा।
इलाके के जमीन लौहरपुर फकीरपुरा गांव में महिला को झांसा देकर बाइक सवार युवक चेन और मोबाइल ले भागा। ठगी की जानकारी होने पर महिला ने शोर मचाया। अज्ञात युवक के खिलाफ घरवालों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्षेत्र के जमीन लौहरपुर फकीरपुरा गांव निवासी लाल बिहारी यादव के घर सुबह आठ बजे बाइक सवार एक युवक पहुंचा। उसने दरवाजे पर बैठी महिला का पैर छूते हुए कहा कि श्रीलंका में रहने वाले आप के बेटे के साथ काम करता हूं। उसने आप के सोने की चेन में लाकेट लगवाने को कहा है। महिला युवक के झांसे में आ गई। उसने युवक को सोने की चेन दे दी। इसी दौरान झांसा देकर युवक ने महिला का मोबाइल फोन भी ले लिया। कुछ देर बाद महिला के अंदर चली गई। मौका मिलते ही युवक भाग निकला। महिला दरवाजे पर आई तो युवक नहीं मिला। शक होने पर उसने श्रीलंका में बेटे से बात की और घटना के बारे में जानकारी दी। ठगी की जानकारी होते ही महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। परिवार के जुटे लोगों ने गगहा थाने में अज्ञात युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसओ ने कहा कि ठगी की तहरीर मिली है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed