{"_id":"59ecb0be4f1c1b59678b714c","slug":"171508683966-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार-बोलेरो की भिड़ंत में चालक की मौत, 12 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार-बोलेरो की भिड़ंत में चालक की मौत, 12 घायल
Updated Sun, 22 Oct 2017 08:28 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंपियरगंज। गोरखपुर-सौनौली मार्ग के रावतगंज रामलीला मैदान के पास बोलेरो और कार की सीधी टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई। 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। छह की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई। घायलों में सिपाही और आबकारी विभाग में तैनात कर्मचारियों के घरवाले शामिल हैं।
कैंपियरगंज थाने में तैनात सिपाही महेंद्र यादव थाने की जीप चलाते हैं। रविवार की सुबह नौ बजे थाना परिवार से उनका परिवार बोलेरो में बैठकर गांव देवरिया जिले के रामपुर कारखाना के महुआपाटन जा रहा था। रावतगंज रामलीला के पास गोरखपुर की तरफ आ रही कार से बोलेरो की सीधी टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक झांसी निवासी रोहित की मौत हो गई। जबकि 12 लोग घायल हो गए। कार में नौ लोग सवार थे, जो खजनी के बेलवाडाड़ गांव से दर्शन के लिए लेहड़ा देवी मंदिर जा रहे थे। बेलवाडाड़ गांव निवासी कृष्णपाल झांसी आबकारी विभाग में तैनात हैं। सुबह वह अपने परिवार श्याम बाबू पाल, रामबाबू, रोशनी, कृति पाल, विद्या पाल, सुशीला, मेवाती पाल के साथ गाड़ी में सवार थे। चालक रोहित उनके साथ झांसी से आया था। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जबकि बोलेरो में चालक चुन्नू, विमला देवी, गोलू, सुनीता सहित अन्य लोग घायल हो गए। सौ नंबर की गाड़ी ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।