{"_id":"59e0d8ee4f1c1b87698b58cf","slug":"171507907822-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बावरिया, कच्छा बनियान गिरोह पर अलर्ट जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बावरिया, कच्छा बनियान गिरोह पर अलर्ट जारी
Updated Fri, 13 Oct 2017 08:51 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर।
आईजी मोहित अग्रवाल ने जोन के सभी जिले के एसपी को पत्र जारी कर बावरिया, कच्छा-बनियान गिरोह के लूटपाट के मद्देनजर रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने का निर्देश दिया है। उन्होंने रात दस से भोर में पांच बजे तक क्षेत्र में गश्त का आदेश पुलिस वालों को दिया है।
आईजी ने थानेदारों को हाइवे से सटे गांवों के आसपास विशेष चौकसी बरतने, रात में खुलने वाले ढाबों की रोजाना चेकिंग करने, संदिग्ध लगने वालों से पूछताछ करने को कहा। उन्होंने दिवाली करीब आते ही बावरिया व कच्छा-बनियान गिरोह सहित कई अन्य गैंग लूटपाट करने लगते हैं। माना जाता है कि ये गिरोह अमावस्या की रात से वारदातों को अंजाम देना शुरू करते हैं। पत्र जारी कर आईजी ने कहा कि हाइवे से सटे गांवों और मकानों में वारदात करने वाले गैंग के सदस्य रेलवे स्टेशन, शहर के बाहरी इलाके के साथ ही आसानी से भाग निकलने वाले स्थानों पर ठहरते हैं।