{"_id":"5999bad44f1c1ba9738b4577","slug":"171503247060-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या की गुतथी सुलझाने में पुलिस फेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या की गुतथी सुलझाने में पुलिस फेल
Updated Sun, 20 Aug 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
गोला इलाके में उरुवा इंटर कॉलेज के चपरासी मोहन की हत्या कर फेंकी गई लाश की गुत्थी पुलिस अभी नहीं सुलझा सकी है। पुलिस अब जुए में जीती गई रकम को लेकर हुए विवाद में हत्या की वजह तलाश रही है। गोला थानेदार का दावा है कि जांच चल रही है और जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
बता दें कि गोला थानाक्षेत्र के गाजेगड़हा गांव निवासी महुआडाड़ टोला निवासी मोहन यादव उरुवा इंटर कॉलेज में चपरासी थे। तीन अगस्त को मोहन की हत्या कर फेंकी गई लाश मिली थी। शव से कुछ दूरी पर शराब की एक खाली बोतल, शीशी और उसकी जेब से सल्फास की गोली मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना बताया गया था। पुलिस अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर रही है। ग्रामीणों की माने तो दो अगस्त की शाम को मोहन तरैना नाले के पास शराब पीते देखा गया था। इसके बाद वह पास के ही ईट भट्ठे पर जुआ खेलने पहुंच गया। जुए में उसने अच्छी खासी रकम भी जीती थी। पुलिस जांच अब इस ओर मुड़ गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।