{"_id":"5af6031f4f1c1bda408b4969","slug":"161526072095-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, एक घायल
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sat, 12 May 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंपियरगंज। बनकटा गांव के पास वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। तीनों ही युवक एक ही बाइक पर सवार थे और चालक ने हेलमेट नहीं लगाया था। डॉक्टरों ने घायल की हालत नाजुक बताई है।
महराजगंज के फरेंदा इलाके के निरनाम गांव निवासी राहुल (22) अपने मित्र अनुपम (21) और विशाल के साथ बाइक से गोरखपुर की तरफ आ रहा था। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। अभी वे कैंपियरगंज थानाक्षेत्र के फरेंदा-धानी मार्ग पर बनकटा गांव के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही वाहन की चपेट में उनकी बाइक आ गई। इस हादसे में मौके पर ही राहुल और अनुपम की मौत हो गई। विशाल को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
पहचान के बाद पुलिस ने घायल के घरवालों को घटना की जानकारी दी और फिर दोनों के शवों को पोस्टमार्टम भेज दिया। राहुल के सिर पर गंभीर चोट लगी थी। वहीं बाइक चला रहा था। लोगों का कहना था अगर वह हेलमेट पहना होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी।