फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   घर से आई थी गोली की आवाज, सड़क पर मिली संतोष की लाश

घर से आई थी गोली की आवाज, सड़क पर मिली संतोष की लाश

Tue, 10 Apr 2018 01:20 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Tue, 10 Apr 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
घर से आई थी गोली की आवाज, सड़क पर मिली संतोष की लाश
सोमवार सुबह जब शव घ्ार लाया गया तो परिवार वाले बदहवाश हो गए। - फोटो : Amar Ujala
बदमाशों ने प्रापर्टी डीलर संतोष निषाद (30) की हत्या एक घर में करने के बाद शव सड़क पर फेंक दिया था। पुलिस की पड़ताल में जिस स्थान पर संतोष का शव मिला है, उससे थोड़ी दूरी पर स्थित एक घर के अंदर से गोली की आवाज आई थी। घर के लोग ताला बंद कर फरार हैं। घटनास्थल के आसपास रहने वालों ने भी तीन राउंड गोली चलने की आवाज के बाद एक घर से कुछ लोगों को निकलकर जाते देखा था।
विज्ञापन


उधर, संतोष के बड़े भाई की तहरीर पर शाहपुर पुलिस ने दो नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है। सीओ गोरखनाथ प्रवीण सिंह के मुताबिक कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


कैंट थाना के मोहद्दीपुर निवासी रामप्रीत निषाद के पुत्र संतोष निषाद की रविवार की रात करीब 11 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। संतोष की लाश चार फाटक फ्लाईओवर से उतरकर जंगल तुलसीराम बिछिया की तरफ जाने वाले रास्ते पर मिली थी। मोबाइल कॉल डिटेल और पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि संतोष रविवार की शाम सात बजे घर से निकले थे। रात 10 बजे तक बिछिया पीएसी कैंप के पास स्थित प्रापर्टी डीलर अरविंद कुमार के कार्यालय में बैठे रहे। इसी बीच उनके मोबाइल पर किसी ने फोन किया। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि बातचीत काफी तल्ख लहजे में हुई। इसके बाद संतोष घर जाने की बात कहकर चले गए। रात करीब 11 बजे उनकी लाश मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


संतोष के भाई की तहरीर पर बिछिया, जंगल तुलसीराम निवासी ऋाषि तिवारी, रिंकू तथा उनके अन्य साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सीओ गोरखनाथ ने बताया कि तहरीर में संतोष के भाई ने नामजद आरोपियों के खिलाफ कारोबार में झगड़े के चलते हत्या का आरोप लगाया है।

शव पहुंचते ही घर पर मचा कोहराम
प्रापर्टी डीलर संतोष निषाद का शव पोस्टमार्टम के बाद सोमवार की शाम घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। इस दौरान जुटी भारी भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पत्नी और मां बेसुध हो गईं। संतोष के तीनों बच्चे फूट फूटकर रोने लगे। देर शाम घरवालों ने राजघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया।


सांत्वना देने पहुंचे सपा सांसद के भाई
सदर लोकसभा से सपा सांसद प्रवीण निषाद के भाई श्रवण निषाद सोमवार को संतोष निषाद के घर पहुंचे और उनके भाई, घरवालों को सांत्वना दी। उन्होंने हत्यारों के जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed