{"_id":"6a9b0ef0a8bfae6e970485ce","slug":"married-woman-beaten-and-driven-out-of-the-house-fir-registered-against-nine-people-including-her-husband-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-128520-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: विवाहिता को पीटकर घर से निकाला, पति समेत नौ पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: विवाहिता को पीटकर घर से निकाला, पति समेत नौ पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
-दहेज में पांच लाख की नकदी व कार की मांग को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप
-पीड़िता ने ससुरालीजनों पर जबरन गर्भपात कराने का भी लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने और मारपीट कर घर से निकाले जाने के मामले में पति समेत नौ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि पांच लाख की नकदी व कार की मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित किया गया और जबरन गर्भपात भी कराया गया। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।
जनपद हरदोई निवासी प्रियांशी त्रिवेदी ने महिला थाना महोबा में पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी दो मई 2023 को बिलवई चुंगी निवासी विनय तिवारी से हुई थी। शादी के समय मांग के अनुसार भरपूर दान-दहेज दिया गया था लेकिन शादी के बाद से ससुरालीजन और दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। दहेज में पांच लाख रुपये व कार की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने उसका तीन बार गर्भपात कराया और पति ने तलाक देने की बात कही। 19 जुलाई 2025 को ससुर की तेरहवीं में नंदोई रोहित तिवारी ने उसके साथ अभद्रता की। शिकायत करने पर पति और ससुराल वालों ने उसे पीटकर घर से बाहर निकाल दिया। एक सितंबर 2026 को वह अपनी बहन इशानी के साथ दोबारा ससुराल गई। ससुराल वालों ने उन्हें घर में घुसने नहीं दिया और मारपीट कर बाहर निकाल दिया। तब उसने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पति, सास सुषमा, ननद मानसी, आयुषी, दीक्षा समेत नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उधर, महिला थानाध्यक्ष निकिता शुक्ला का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।