{"_id":"5a9178dd4f1c1bfe7e8b771d","slug":"161519483101-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता की धौंस देकर गहने उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आचार संहिता की धौंस देकर गहने उड़ाए
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sat, 24 Feb 2018 08:30 PM IST
विज्ञापन
Fraud
कमिश्नर आवास के पास जालसाज ने आचार संहिता की धौंस देकर दवा व्यापारी की मां के गहने उड़ा दिए। जालसाज ने खुद को पुलिस वाला बताते हुए चेकिंग का हवाला दिया और गहने उतरवाकर थैले में रखा और चालाकी से खाली थैला थमाकर फरार हो गया। दिनदहाड़े वारदात के थोड़ी देर बाद बुजुर्ग महिला को ठगी की जानकारी हुई तो उन्होंने बेटे और फिर पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर आसपास लगे सीसी कैमरे की मदद से जालसाज की तलाश में जुटी है।
कैंट इलाके के बेतियाहाता उत्तरी निवासी अमर केडिया दवा व्यापारी हैं। उनकी माता प्रेमलता केडिया शनिवार की सुबह 11 बजे के करीब बेतियाहाता स्थित मंगला माता मंदिर में सत्संग में शामिल होने जा रही थीं। वह हनुमान मंदिर के रास्ते कमिश्नर आवास के पास पहुंची थीं कि पीछे से एक शख्स ने आवाज देकर बुलाया। इस पर प्रेमलता रुक र्गइं। नजदीक आकर जालसाज ने पुलिस वाला बताते हुए कहा कि इस समय चुनाव के चलते आचार संहिता लगी है। कोई भी गहने पहनकर नहीं सकता है। उसकी बातों में उलझकर प्रेमलता गहने उतारने को तैयार हो गईं।
प्रेमलता ने हीरे की अंगूठी, सोने की चेन, सोने की दो चूड़ियां उसके हाथ में पकड़े थैले में डाल दी। बड़ी चालाकी से जालसाज ने थैला बदल दिया और खाली थैला देकर फरार हो गया। थोड़ी देर बाद उन्होंने थैला खोला तो उसमें गहने नहीं थे। पीड़ित की सूचना पर पहुंचे बेटे ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही।