फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ससुराल में युवक ने फंदा लगाकर जान दी

ससुराल में युवक ने फंदा लगाकर जान दी

Fri, 01 Dec 2017 07:31 PM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 07:31 PM IST
विज्ञापन
ससुराल में युवक ने फंदा लगाकर जान दी
suicide
गुलरिहा कस्बे के सटे संत नागेश्वर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पीछे शुक्रवार की सुबह पेड़ से लटकती युवक की लाश मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान कुशीनगर, अहिरौली के सखौली निवासी अमरनाथ (30) के रूप में हुई।
विज्ञापन


अमरनाथ लखनऊ में फर्नीचर का काम करता था। उसकी शादी सात जून 16 को गुलरिहा कस्बा निवासी रामवृक्ष की बेटी सरिता के साथ हुई थी। रक्षाबंधन के दिन से सरिता मायके में थी। बताया जा रहा है कि शादी में ससुराल वालों की तरफ से अमरनाथ को बाइक दी गई थी, जिसे उसने बेच दी। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। पुलिस का कहना है कि घरेलू विवाद में अमरनाथ ने आत्महत्या की है। दो दिन पूर्व वह ससुराल आया था। ससुराल वाले विवाद से इन्कार कर रहे हैं। एसओ गुलरिहा ओमहरि बाजपेई ने कहा कि आत्महत्या की सूचना युवक के घरवालों ने दी। किसी ने तहरीर नहीं दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट और मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed