{"_id":"5a0dbd904f1c1b60678bb9f2","slug":"161510849936-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेयरमैन प्रत्याशी के पति को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेयरमैन प्रत्याशी के पति को गोली मारी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उनवल (गोरखपुर)। उनवल नगर पंचायत से निर्दलीय चेयरमैन का चुनाव लड़ रहीं अंजू देवी के पति नागा यादव (32) को बदमाशों ने गोली मार दी। वह चुनाव प्रचार से लौटते समय गांव के शिव मंदिर में पूजा करने गए थे। गोली की आवाज सुनकर जुटे समर्थकों ने पुलिस को सूचना दी। घायल नागा को पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। नागा के कंधे में गोली लगी है। मेडिकल कॉलेज में नागा का उपचार चल रहा है।
नागा यादव बृहस्पतिवार को चुनाव प्रचार में निकले थे। इलाके में प्रचार के बाद शाम करीब साढ़े सात बजे वह घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में गांव के ही शिवमंदिर पर रुक कर वह पूजा अर्चना करने लगे। इसी बीच वहां पर आए बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गोली नागा यादव के कंधे में लगी। गोली लगते ही लहूलुहान होकर नागा नीचे गिर गए और बेहोश हो गए। आवाज सुनकर आसपास मौजूद समर्थक पहुंच गए और घायल को अस्पताल ले जाने के साथ ही पुलिस को घटना की सूचना दी। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची खजनी और सहजनवां पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी नागा यादव हमलावर के बारे में कुछ नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस चुनावी रंजिश से जोड़कर मामले को देख रही है।