फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   मुंबई घूमने चले गए थे गांव के पांच बच्चे

मुंबई घूमने चले गए थे गांव के पांच बच्चे

Wed, 08 Nov 2017 08:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 08 Nov 2017 08:28 PM IST
विज्ञापन
मुंबई घूमने चले गए थे गांव के पांच बच्चे
Missing
कैंपियरगंज के सोनौरा खुर्द गांव के दुबौली टोला से लापता एक युवक, दो किशोर और दो किशोरी को पुलिस ने खोज लिया है। सभी गांव के ही एक युवक के साथ घूमने मुंबई गए थे। केस दर्ज कर तलाश में लगी पुलिस ने गांव के कुछ लोगों से मिले सुराग के आधार पर इनका पता लगाया। सभी को वापस गोरखपुर लाया जा रहा है।
विज्ञापन


30 अक्टूबर को प्रद्युम्न (18), राम लखन (14), उसकी बहन गुड़िया (15), राजकुमारी (15) और अखिलेश (17) अचानक लापता हो गए थे। पहले घरवालों ने रिश्तेदारी और आसपास के गांवों में तलाश की मगर कहीं पता नहीं चला। इसके बाद राम लखन की मां रंभा देवी ने कैंपियरगंज थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर इनकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन


इसी बीच पुलिस को सभी के मुंबई में होने की जानकारी मिली। अब पुलिस इन्हें वापस लाने की कवायद में जुटी है। बच्चों से हुई बातचीत में घूमने जाने की बात सामने आई है। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि बच्चे मुंबई गए थे। सभी मिले गए हैं, उन्हें वापस लाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed