फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   फरार अभियुक्त की तलाश में लखनऊ रवाना हुई टीम

फरार अभियुक्त की तलाश में लखनऊ रवाना हुई टीम

Sat, 16 Sep 2017 01:47 AM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
फरार अभियुक्त की तलाश में लखनऊ रवाना हुई टीम

विज्ञापन
गोरखपुर। बीआरडी कांड के फरार आरोपी पुष्पा सेल्स के मालिक मनीष भंडारी की तलाश में पुलिस टीम लखनऊ रवाना हो गई है। इस मामले में अब तक आठ अभियुक्त जेल पहुंच चुके हैं। पुलिस ने अब फरार आरोपी मनीष भंडारी की तलाश में पूरी ताकत लगा दी है ताकि जल्द से जल्द पूछताछ कर सबूत जुटाए जा सकें।

ऑक्सीजन संकट के बीच बच्चों की मौत मामले में पुलिस ने महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. केके गुप्ता की तहरीर पर पुष्पा सेल्स के मालिक मनीष भंडारी, निलंबित प्रिंसिपल डॉ. राजीव मिश्रा समेत 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। गंभीर धाराओं में दर्ज केस में पहली गिरफ्तारी डॉ. राजीव मिश्रा और डॉ. पूर्णिमा शुक्ला की हुई थी। इसके बाद ही पुलिस ने एक-एक कर अभियुक्तों को पकड़ा। वहीं डॉ. सतीश कुमार और गजानन जायसवाल ने आत्मसमर्पण कर दिया था। पुलिस अब फरार चल रहे मनीष की गिरफ्तारी में जुट गई है। इसके लिए एसटीएफ व क्राइम ब्रांच की भी मदद ली जा रही है। सूत्रों का कहना है कि एक टीम लखनऊ रवाना हो गई है और जल्द ही आरोपी पकड़ में आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed