फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   छात्रों के दो गुटों में मारपीट, फायरिंग

छात्रों के दो गुटों में मारपीट, फायरिंग

Mon, 28 Aug 2017 07:31 PM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 07:31 PM IST
विज्ञापन
छात्रों के दो गुटों में मारपीट, फायरिंग

विज्ञापन
गोरखपुर।
छात्रनेताओं में वर्चस्व को लेकर सोमवार को गोरखपुर यूनिवर्सिटी के दो छात्रगुट रेल म्यूजियम में भिड़ गए। दोनों गुटों में जमकर मारपीट हुई और ईंट-पत्थर भी चले। हवाई फायरिंग भी की गई। बवाल में एक छात्र घायल हो गया। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
छात्रसंघ चुनाव को लेकर कई दिनों से छात्रनेताओं में वर्चस्व की जंग चल रही है। सोमवार को यह मारपीट में बदल गई। छात्रनेताओं का एक गुट रेल म्यूजियम के पास मौजूद था। इसी बीच बाइक से 20 की संख्या में दूसरे पक्ष के लोग पहुंचे और मारपीट करने लगे। कुछ लोगों ने रेल म्यूजियम के अंदर जाकर छुपने की कोशिश की लेकिन विरोधी गुट के लोग वहां भी पहुंच गए और एक-दूसरे पर पथराव कर दिया। पथराव में सिंघड़िया आदर्श नगर निवासी विक्की सिंह का सिर फट गया। सूचना पर एसपी सिटी विनय सिंह पहुंचे और घायल युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। विक्की ने बताया कि वह रेल म्यूजियम के गेट पर अपने दोस्त का इंतजार कर रहा था। इसी बीच कुछ लोगाें ने हमला कर दिया और 15 हजार रुपये छीनकर भाग गए। उसकी बाइक भी जबरदस्ती म्यूजियम में रखवा ली गई है। विक्की को कैंट थाने में रखा गया है। उधर, कुछ अन्य छात्र भी पूर्व महामंत्री नीरज शाही के साथ कैंट थाने पहुंच गए। उनका आरोप था कि गोपलापुर निवासी किशन सिंह की पिटाई कर उसकी रुद्राक्ष की माला और चेन छीन ली गई। किशन ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट, लूटपाट की तहरीर दी है। वहीं पुलिस की छानबीन से पता चला है कि घायल विक्की यूनिवर्सिटी का पुरातन छात्र है। इंस्पेक्टर कैंट मनोज पाठक ने बताया कि छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट हुई है। फायरिंग की सूचना नहीं है। तहरीर मिली है। जल्द ही केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

...............
ठेकेदारों के भूमिका की भी जांच
सोमवार को रेल म्यूजियम बंद था। इसके बाद भी रेलवे के ठेकेदार म्यूजियम में मौजूद थे। छात्रों के बीच विवाद और फायरिंग के बाद कुछ लोग रेल म्यूजियम के अंदर पहुंच गए। इसी दौरान कुछ लोगों ने असलहे भी निकाल लिए। एसपी सिटी विनय सिंह ने ठेकेदारों से पूछा की कि बंदी के बाद भी क्या यहां पार्टी करने की अनुमति है, गोलमोल जबाब मिलने पर विनय सिंह ने रेल अधिकारियों को सूचना दे दी। मौके पर आरपीएफ के जवान भी पहुंच गए। इस पर ठेकेदारों को म्यूजियम से हटना पड़ा। पूरे मामले की जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed