फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सिपाही से मछली का पैसा मांगा तो बुजुर्ग को लाए थाने

सिपाही से मछली का पैसा मांगा तो बुजुर्ग को लाए थाने

Mon, 03 Jun 2019 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 03 Jun 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
सिपाही से मछली का पैसा मांगा तो बुजुर्ग को लाए थाने
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
खोराबार (गाेरखपुर) । मंझरिया विस्टौल निवासी युवक ने सोमवार को एसएसपी डॉ सुनील गुप्ता से मिलकर बताया कि उसके पिता यमुना को एक सिपाही थाने उठा लाया है। पुलिस ने उसे बिना किसी गुनाह के थाने पर बैठा रखा है। उसके पिता ने उक्त सिपाही से मछली लेने पर पैसा मांग लिया था। उधर स्थानीय पुलिस का कहना है कि बुजुर्ग कच्ची शराब बेचता है। शिकायत के बाद एसएसपी ने सीओ को जांच सौंपी। एसएसपी के निर्देश पर सीओ कैंट प्रभात राय सोमवार की शाम थाने पहुंचे और आरोपों की जांच की।
विज्ञापन


मंझरिया बिस्टौल निवासी यमुना को थाने का एक सिपाही उठा कर थाने लाया और उसे पूरे दिन बैठाए रखा। यमुना के बेटे ने एसएसपी को बताया कि वे मछली बेचते हैं। उक्त सिपाही अक्सर उसकी दुकान से मछली लाते थे। रविवार की शाम भी वो मछली लाने पहुंचे। उनके पिता यमुना ने जब मछली का पैसा मांगा तो वे नाराज हो गए। सोमवार की सुबह पिता खेत में काम कर रहे थे, इस दौरान सिपाही पहुंचे और उनके पिता को थाने लेते गए।
विज्ञापन


नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed