{"_id":"5cf550b7bdec22078775cec8","slug":"155958085118-gorakhpur-news117","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे पर नाचने को लेकर उत्पात, चार गाड़ियां तोड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
डीजे पर नाचने को लेकर उत्पात, चार गाड़ियां तोड़ी
Mon, 03 Jun 2019 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
fir
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंपियरगंज (गोरखपुर)। कैंपियरगंज के गुलरिहा गांव के टोला लालपुर में रविवार की रात डीजे पर नाचने को लेकर घराती और बरातियों में विवाद हो गया। इसके बाद मनबढ़ युवकों ने बरातियों की पीटने के साथ उनकी चार गाड़ियां तोड़ दीं। सोमवार को पुलिस ने दो नामजद समेत कई अज्ञात पर शांतिभंग की धाराओं में केस किया।
गुलरिहा गांव के अर्जुन भारती की बेटी की शादी रविवार को थी। बेलीपार दक्षिणी कोनिया गांव के कपिलदेव के बेटे अशोक कुमार की बरात आई थी। शादी के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद हो गया। बरातियों ने गांव के युवकों को मना किया तो वे मारपीट करने लगे। जब वे भागने लगे तो बरातियों की बोलेरो, कार, पिकअप समेत चार गाड़ियों के शीशे तोड़कर उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया।
पिपराइच निवासी प्रवीण कुमार ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस के आने से पहले ही हमलावर भाग गए। पुलिस ने गांव के राजकुमार व राजू पर नामजद और कई अज्ञात पर केस दर्ज किया है।