{"_id":"5cf550b3bdec22078d3309f8","slug":"15595808482-gorakhpur-news164","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सड़क हादसों में युवक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दो सड़क हादसों में युवक की मौत, तीन घायल
Mon, 03 Jun 2019 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भटहट प्रतिनिधि के मुताबिक पिपराइच क्षेत्र में अतरौलिया पेट्रोल पंप के पास रविवार की रात तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत हो गई। कार चालक भी घायल है। गुलरिहा क्षेत्र के फुलवरिया निवासी शैलेंद्र कुमार देर रात साइकिल से घर लौट रहे थे। पिपराइच क्षेत्र में अतरौलिया पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे कि तेज रफ्तार कार उन्हें टक्कर मारने के बाद सड़क के किनारे गड्ढे में चली गई। इसमें शैलेंद्र के साथ ही कार चालक भी घायल हो गया। दोनों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां कुछ देर बाद ही शैलेंद्र की मौत हो गई।
कार चालक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। शैलेंद्र के भाई राजेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। गोपालपुर प्रतिनिधि के मुताबिक गोला-कौड़ीराम मार्ग स्थित पटौहा चौराहे पर दो बाइक सवारों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। पकड़ी गांव निवासी सुभाष चौरसिया (50) गोला से अपने गांव पकड़ी जा रहे थे और कौड़ीराम की तरफ से इसी थाना क्षेत्र के धनराजपुर निवासी सतीश (25) आ रहे थे। हादसे में दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।