फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सीओ को जांच, दोषी मिले तो सिपाहियों पर कड़ी कार्रवाई

सीओ को जांच, दोषी मिले तो सिपाहियों पर कड़ी कार्रवाई

Sat, 01 Jun 2019 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 01 Jun 2019 01:53 AM IST
विज्ञापन
सीओ को जांच, दोषी मिले तो सिपाहियों पर कड़ी कार्रवाई
शोहदों - फोटो : amar ujala
गोरखपुर। कचहरी चौक स्थित एक होटल में परिवार संग आई किशोरी से सादे कपड़ों में मौजूद सिपाहियों के छेड़खानी और विरोध करने पर मां को पीटने के मामले की सीओ जांच करेंगे। एसएसपी डॉ सुनील गुप्ता ने इसे गंभीर मामला बताते हुए स्वत: संज्ञान लिया और शुक्रवार को सीओ कोतवाली वीपी सिंह को जांच सौंपी है। सीओ को दो दिन में जांच रिपोर्ट देने को कहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कानूनी और विभागीय कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक आरोपी सिपाहियों की जिले में ही तैनाती है। पुलिस पीड़ित परिवार से संपर्क कर आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई भी कराएगी।
विज्ञापन


महराजगंज, सिसवा का रहने वाला एक परिवार बुधवार को गोरखपुर में बाजार करने आया था। बाजार करने के बाद पति, पत्नी और बेटा, बेटी एक होटल में खाना खाने चले गए। होटल में बेटा और बेटी जिस टेबल पर बैठे थे उसके सामने वाली टेबल पर तीन सिपाही भी सादे कपड़ों में खाना खा रहे थे। आरोप है कि एक सिपाही ने दंपती के बेटी से अश्लील हरकत की। छोटे बेटे ने मां को बताया तो मां गुस्से में आ गई और सिपाही को थप्पड़ मार दिया। इस पर तीनों ने अपने आप को सिपाही बताते हुए मां की पिटाई शुरू कर दी। महिला को पिटता देख राहगीर उनकी मदद को आ गए।
विज्ञापन


इस पर दो तो भाग निकले लेकिन भीड़ ने पीछा कर एक को पकड़ लिए। इस बीच 100 नंबर की सूचना पर पहुंची पीआरवी 0313 के पुलिसकर्मियों ने सिपाही को बचाकर गाड़ी में बैठाया। सिपाही के साथ पीड़ित परिजनों को लेकर वह कोतवाली पहुंचे। राहगीर भी पीछे-पीछे कोतवाली पहुंच गए। जब कोतवाल को सिपाही का मामला मालूम चला तो वह पीड़ित पर ही केस दर्ज करने की धमकी देने लगे। छेड़खानी को नजरअंदाज कर कोतवाल ने सिपाही को पीटने की घटना को मुद्दा बना लिया। उन्होंने कहा कि छेड़खानी पर पुलिस को फोन कर सकती थीं, सिपाही पर हाथ क्यों छोड़ा। इस पर परिवार डर गया और तहरीर वापस लेकर सिसवां लौट गए। मामले को संज्ञान में लेकर एसएसपी ने रात में ही कोतवाल से पूरी घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन



मामला गंभीर है। सीओ को जांच सौंपकर दो दिन में रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आने के बाद दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ ही पीड़ित परिवार से संपर्क करके कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
डॉ सुनील गुप्ता, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed