फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   वाणिज्य कर अफसर बन तीन करोड़ की सुपारी लदे दो ट्रक लूटे

वाणिज्य कर अफसर बन तीन करोड़ की सुपारी लदे दो ट्रक लूटे

Wed, 29 May 2019 12:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
वाणिज्य कर अफसर बन तीन करोड़ की सुपारी लदे दो ट्रक लूटे
सभी केंद्र
विज्ञापन

:::::::::::::::::::::

फोटो
वाणिज्य कर अफसर बन 1.20
करोड़ की सुपारी लदे दो ट्रक लूटे
- वर्दी में थे स्कार्पियो सवार बदमाश, फोरलेन पर चालक-खलासी को छोड़कर ट्रक ले गए
- दस हजार रुपये नकद और मोबाइल भी ले लिए, केस दर्ज कर पुलिस की चार टीमें तलाश में लगाई गईं
- असम से नागपुर जा रहे थे ट्रक, रात 1:45 बजे वारदात के बाद हड़कंप

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। बड़हलगंज के साउंखोर के पास सोमवार की देर रात पुलिस की वर्दी पहने बदमाश 1.20 करोड़ रुपये कीमत की सुपारी लदे दो ट्रक लूटकर फरार हो गए। असम से नागपुर जा रहे ट्रकों को बदमाशों ने वाणिज्य कर अफसर बनकर रोका। पहले कागज और बिल्टी देखी फिर ट्रक चालक और खलासी को स्कार्पियो में बैठाकर थाने चलने को कहा। कुछ ने ट्रक साथ लेकर चलने की बात कही और लेकर फरार हो गए। बदमाश एक ट्रक के चालक और खलासी को खोराबार के रामनगर कड़जहां और फिर दूसरे के चालक और खलासी को बाघागाड़ा के पास छोड़कर फरार हो गए। जाते समय चालक-खलासी के दस हजार रुपये, मोबाइल भी लूट ले गए। घटना की सूचना पाते ही दो थानों की फोर्स के साथ एसपी सिटी विनय कुमार सिंह, एसपी दक्षिणी विपुल श्रीवास्तव मौके पर पहुंच गए। पुलिस की चार टीमें बदमाशों की तलाश में लगाई गईं हैं।

राजस्थान के बीकानेर, डूंगरगढ़ निवासी चालक महेश कुमार, खलासी बाबूलाल एक ट्रक और दूसरे ट्रक को बोकाजन निवासी वीरेंद्र तोरन अपने खलासी मालोओंग के साथ असम से सुपारी लादकर नागपुर जा रहे थे। कुशीनगर होते हुए ट्रक बाघागाड़ा पहुंचा। बाघागाड़ा से राष्ट्रीय राजमार्ग छोड़कर ट्रक चालक बड़हलगंज होते हुए आजमगढ़ के लिए निकले थे। साउंखोर के पास पहले से मौजूद स्कार्पियो सवार छह बदमाशों ने चेकिंग के नाम पर ट्रकों को रोक लिया। बदमाशों ने खुद को वाणिज्य कर अफसर बताया और फिर कागजात मांगे। चेकिंग कर कई कागजात की कमी बताई और फिर साथ में थाने चलने को कहा। वहीं, दो बदमाश एक-एक ट्रक पर सवार होकर चलाने लगे। बोले कि ट्रक भी थाने, फिर वाणिज्य कर दफ्तर जाएगा। पुलिस की वर्दी पहने बदमाशों ने ट्रक चालकों को स्कार्पियो में बैठा लिया और घुमाने लगे। उधर, बदमाश ट्रक लेकर फरार हो गए। सोमवार की रात करीब 1:45 बजे बदमाशों ने एक ट्रक के चालक, खलासी को रामजनगर कड़जहां के पास और दूसरे के चालक-खलासी को बाघागाड़ा के पास उतार दिया और फरार हो गए। इस मामले की जानकारी पुलिस को हुई तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में छानबीन और वाहनों की चेकिंग कराई गई लेकिन कुछ हाथ नहीं लग सका। ट्रक चालक वीरेंद्र तोरन की तहरीर बड़हलगंज पुलिस ने धोखाधड़ी करके लूटपाट करने की धाराओं में केस दर्ज किया है। दोनों ट्रकों पर 48 टन सुपारी लदी थी जिसकी कीमत 1.20 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

.....
चार घंटे घुमाते रहे बदमाश
बदमाशों ने 9:30 बजे ही ट्रकों और चालक, खलासी को बंधक बना लिया था। इसके बाद वे उन्हें चार घंटे तक घुमाते रहे। रात करीब 1:45 बजे जब बदमाशों ने चालक, खलासी को छोड़ा तो बाघागाड़ा के पास मौजूद पुलिस वालों को चालक, खलासी ने घटना की जानकारी दी जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। इतने समय में बदमाश शायद ट्रक लेकर काफी दूर निकल गए होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
कोट::
रात करीब 1:45 बजे पुलिस को लूट की सूचना मिली थी। पुलिस की चार टीमें लगाई गईं हैं। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
- विपुल कुमार श्रीवास्तव, एसपी दक्षिणी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed