{"_id":"5ce986e6bdec220726687c01","slug":"15588083445-gorakhpur-news174","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी जवान को लिफ्ट दी और नशीली चाय पिलाकर लूट लिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एसएसबी जवान को लिफ्ट दी और नशीली चाय पिलाकर लूट लिया
Sun, 26 May 2019 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
loot
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खजनी। खजनी इलाके में छपिया गांव के पास एसएसबी जवान मनीष कुमार राय (35) बेहोशी के हाल में मिले। ग्रामीणों की सूचना पर आई पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक बदमाशें ने पहले जवान को कार में लिफ्ट दी। भरोसा जीतने के बाद चाय में नशीली गोली मिलाकर पिला दी। मनीष के अचेत होने के बाद बदमाश बैग और नकदी लूटकर फरार हो गए। जवान के पूरी तरह से होश में ना आने से अभी यह जानकारी नहीं हो पाई कि बैग में कितने रुपये और कौन सा सामान था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
गाजीपुर के रेवतीपुर निवासी 39 बटालियन के जवान मनीष कुमार राय की तैनाती लखीमपुर खीरी में है। वह नौसड़ चौराहे के पास बस से उतरे थे। वहां एक कार वाले ने मऊ तक लिफ्ट देने के बहाने उन्हें बैठा लिया। रास्ते में बदमाश मनीष को सड़क किनारे अचेत हाल में छोड़कर फरार हो गए थे। शनिवार सुबह टहलने निकले लोगों ने युवक को अचेत हाल में देखकर पुलिस को जानकारी दी।
नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।