{"_id":"5ce8418ebdec22070063455a","slug":"155872505615-gorakhpur-news47","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल प्रबंधक से रंगदारी मांगने में दो हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
स्कूल प्रबंधक से रंगदारी मांगने में दो हिरासत में
Sat, 25 May 2019 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
Arrest
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। झंगहा के नई बाजार स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक जूनियर हाईस्कूल के प्रबंधक जीउत बंधन कुशवाहा से दस लाख की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। पकड़े गए दोनों आरोपियों में से एक उनका पड़ोसी तो दूसरा पड़ोस के गांव का है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पहले रंगदारी के लिए हत्या करने वालों का इस घटना से संबंध नहीं हैै।
जीउत बंधन कुशवाहा से 16 मई को मोबाइल फोन पर मैसेज भेजकर दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। मामले में पुलिस ने सर्विलांस और कॉल डिटेल के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया है। जीउत के बेटे विपिन कुशवाहा से भी कुछ वर्ष पूर्व रंगदारी मांगी गई थी। 21 सितंबर 2014 को रंगदारी नहीं देने पर स्कूल में घुसकर गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी। उस मामले में संदीप तिवारी, प्रदीप यादव, मुन्ना यादव और अनिल निषाद को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।