{"_id":"595e94944f1c1b40108b466c","slug":"151499370644-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये के लेनदेन में युवक को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रुपये के लेनदेन में युवक को मारी गोली
Updated Fri, 07 Jul 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
खोराबार इलाके के कांशीराम आवास योजना के पास दो युवकों में रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक ने दूसरे शख्स पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली उसके पैर में जा लगी। बताया जा रहा है कि इसके बाद भी आरोपी ने दो गोली चलाई। उधर, नाराज ग्रामीणों ने हमलावर को दौड़ा कर पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले गई, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
रामगढ़ निवासी रखू निषाद (18) और गायघाट के ईश्वर ने मिलकर जमीन बेची थी। इसी से मिले रकम के लेनदेन को लेकर दोनों में विवाद हुआ चल रहा है। गुरुवार रात 8:30 बजे के करीब दोनों कांशीराम आवास के पास मिले तो दोनों में कहासुनी शुरू हो गई। इसी बीच ईश्वर ने तमंचा निकालकर रखू पर गोली चला दी, जो उसके पैर में जा लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर लोग एकत्र हो गए, तभी ईश्वर ने फिर दो फायर और कर दिया, जिससे ग्रामीण पीछे हट गए लेकिन जैसे ही ग्रामीणों को भनक लगी कि ईश्वर के तमंचे की गोली खत्म हो गई, उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। ग्रामीणों की पिटाई से ईश्वर गंभीर रूप से घायल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।