फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   आयकर कर्मचारियों का तीन घंटे थाने में बैठाया

आयकर कर्मचारियों का तीन घंटे थाने में बैठाया

Wed, 07 Jun 2017 01:44 AM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
आयकर कर्मचारियों का तीन घंटे थाने में बैठाया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोरखपुर।
मनचलों की तलाश में निकली महिला थानेदार ने अंबेडकर चौक से दो आयकर कर्मचारियों को उठा लिया। कर्मचारियों का आरोप है कि वह सब्जी खरीदने गए थे और जबरन थाने लाकर उन्हें मारा पीटा गया। तीन घंटे थाने में बैठाने के बाद माफीनामा लिखवाने के बाद थाने से छोड़ा। उनका आईकार्ड और पैन कार्ड थाने में ही रख लिया। उधर, आईजी के आदेश पर सीओ गोरखनाथ ने जांच शुरू कर दी है।

आयकर कर्मचारी मोहम्मद आमिर हुसैन कुछ दिन पहले ही गोरखपुर आए है। आमिर के मुताबिक सोमवार की शाम करीब सात बजे वह साथी कर्मचारी वीरेंद्र कुमार के साथ अंबेडकर चौक पर सब्जी खरीदने गए थे। तभी मनचलों की तलाश में निकली महिला थानेदार ने उन्हें दबोच लिया। थाने लेकर चली आई। आमिर ने अपना परिचय देते हुए आई कार्ड दिखाया। उनका आरोप है कि पहचान जानने के बाद भी महिला एसओ ने दुर्व्यवहार किया। मोबाइल, आई कार्ड और पैन कार्ड अपने पास रख लिया। आरोप है कि तीन घंटे तक महिला थाने में उन्हें और उनके साथी को बैठाए रखा गया। एसओ ने उन पर यह लिखकर देने का दबाव बनाया कि उन्होंने उनके साथ दुर्व्यवहार किया है।
विज्ञापन

.......
आईजी से की शिकायत
ऑल इंडिया इनकम टैक्स इंपलाई एसोसिएशन के संयुक्त मंत्री महेश मिश्र और आतिफ रजा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने आमिर हुसैन और वीरेन्द्र कुमार के साथ हुए दुर्व्यवहार की शिकायत आईजी से की। आईजी मोहित अग्रवाल ने सीओ गोरखनाथ चारु निगम से रिपोर्ट मांगी और कर्मचारियों का आई कार्ड और पैन कार्ड वापस कराने के लिए कहा। उधर, कर्मचारियों ने एडिशनल कमिश्नर और कर्मचारी एसोसिएशन को पत्र लिखकर इस मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ से बात की गई तो उन्होंने बताया कि चौराहे पर भूजा खा रहे थे, टोकने पर धमकाया। बहस की जबकि एसओ वर्दी में थीं। मारपीट की जानकारी नहीं है। माफीनामा लिखकर कर्मचारियों ने दिया है। एसओ ने विवाद के समय जानकारी नहीं दी थी, उन्हें हिदायत दी गई है कि इस तरह का मामला होने पर अधिकारियों को तुरंत जानकारी दें।
- चारु निगम, सीओ गोरखनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed