फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पचपेड़वा गांव का मामला

पचपेड़वा गांव का मामला

Tue, 06 Jun 2017 05:07 PM IST
Updated Tue, 06 Jun 2017 05:07 PM IST
विज्ञापन
पचपेड़वा गांव का मामला
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के पचपेड़वा गांव में सोमवार की रात आई एक बारात में द्वारपूजा के दौरान फरमाइशी गाने बजाने को लेकर गांव के ही कुछ शरारती युवकों ने जमकर तांडव किया। विरोध करने पर घराती और बाराती पक्ष के लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। पिटाई में घराती और बराती पक्ष के पांच लोग घायल हो गए। इतना ही नहीं बारातियों को खिलाने के लिए रखा भोजन भी फेंक दिया। खबर पर कांटे चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक शरारती तत्व मौके से भाग गए।
विज्ञापन

पचपेड़वा गांव निवासी राम प्रसाद मिश्रा के बेटी की सोमवार को शादी थी। क्षेत्र के नगवा गांव से बारात पहुंची। रात करीब 11 बजे द्वारपूजा के दौरान फरमाइशी गाना बचाने को लेकर पचपेड़वा गांव के ही कुछ युवकों ने विवाद शुरू कर दिया। घराती और बराती पक्ष के लोगों ने जब विरोध किया तो शरारती युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। बारातियों के लिए रखा भोजन आदि फेंक दिया। मारपीट की घटना में राम प्रसाद मिश्र के रिश्तेदार इमिलडीहा गांव निवासी चिंतामणि पांडेय, राजन समेत पांच लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर कांटे चौकी इंचार्ज करुणाकर पांडेय सहयोगी सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक शरारती लोग मौके से भाग गए थे। इमिलडीहा गांव निवासी राजमणि पांडेय का आरोप था कि उनके फुफेरी बहन की शादी थी। फुफेरी बहन की शादी में वह अपने पिता चिंतामणि पांडेय के साथ पचपेड़वा गांव गए थे। आरोप था कि द्वारपूजा के दौरान पचपेड़वा गांव निवासी विनोद, पप्पू पुत्रगण उदयराज और गोलू पुत्र राजबलि आदि ने बारातियों को मारना-पीटना शुरू कर दिया। उसके पिता चिंतामणि बचाव में गए तो लोगों ने उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। पिटाई से पिता का सिर में गंभीर चोटे आई। मार पिटाई में कुछ बारातियों को भी चोटे आई है। चौकी इंचार्ज करुणाकर पांडेय ने बताया कि विनोद, पप्पू, गोलू आदि के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की मौजूदगी में शादी संपन्न कराई गई। मारपीट की घटना में शामिल रहे पांच- छह आरोपियों को चिह्नित कर लिया गया है। इनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed