{"_id":"5c324fd3bdec2256da2302ec","slug":"141546801107-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘आयुष्मान भारत’ के नाम पर फांस रहे ठग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
‘आयुष्मान भारत’ के नाम पर फांस रहे ठग
Mon, 07 Jan 2019 12:28 AM IST
ajay Kumar
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Published by: ajay Kumar
Updated Mon, 07 Jan 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। ‘आयुष्मान भारत’ योजना से जुड़ने के लिए आपके व्हाट्स एप पर किसी ने ऑनलाइन लिंक भेजा है तो सावधान हो जाएं। लिंक खोजने पर आप योजना से तो नहीं जुड़ेंगे लेकिन आपका नाम, पता और मोबाइल नंबर साइबर ठगों के पास पहुंच जाएगा।
दरअसल, इन दिनों व्हाट्स पर ऐसा लिंक तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें योजना में रजिस्ट्रेशन और पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज दिलाने का दावा किया जा रहा है। लिंक पर क्लिक करते ही एक पेज खुल रहा है।
इसमें आयुष्मान भारत योजना का विज्ञापन चस्पा है। प्रधानमंत्री के चित्र का भी इस्तेमाल किया गया है। पेज खुलने पर ‘आयुष्मान भारत’ योजना में रजिस्ट्रेशन के लिए नाम, मोबाइल नंबर, प्रदेश और जिले की जानकारी मांगी जाती है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के लिए लिंक को 10 लोगों के व्हाट्स एप कांटेक्ट पर भेजने को कहा जा रहा है।
विज्ञापन
योजना में पंजीकरण के लिए इस तरह का कोई लिंक नहीं है। ये साइबर ठगों की कारस्तानी है। झांसे में न आएं। वरना आपकी निजी जानकारी का दुरुपयोग करके साइबर ठग आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। - डॉ. एनके पांडेय, प्रभारी आयुष्मान भारत (एसीएमओ)