{"_id":"5baa8355867a557f6917fc77","slug":"141537901397-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में मची चीख पुकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में मची चीख पुकार
Updated Wed, 26 Sep 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
शिमला में हुए हादसे में चौरीचौरा के युवक की मौत
घर में मची चीख पुकार, मां बेसुध, एक महीने पहले ही कमाने को हिमाचल गया था विकास
दस साल पहले हिमाचल में ही गायब हो गया था बड़ा भाई
अमर उजाला ब्यूरो
चौरीचौरा/रोहड़ू । शिमला के नेरवा की बिहारी कॉलोनी में मंगलवार सुबह पहाड़ी से एक चट्टान मकान पर गिरने से उसके नीचे दबकर तीन मजदूरों की मौत हो गई। मृतकों में दो बिहार और एक चौरीचौरा के बेलरी के विकास चौहान थे। विकास चौहान की मौत की खबर उसके गांव चौरीचौरा के बेलरी गांव पहुंचते ही मातम छा गया। मां बेसुध हो गईं। आसपास के लोग उसे ढांढस बंधा रहे हैं। घर पर रिश्तेदार भी पहुंच गए थे। रिश्तेदारों ने बताया कि दस साल पहले हिमाचल में ही विकास का बड़ा भाई संदीप लापता हो गया था, जो आज तक नहीं मिला।
मृतक के पिता दिनेश भी हिमाचल में ही मजदूरी करते हैं। बड़ा भाई गुड्डू, दीपक और आनंद भी मजदूरी कर जीवन यापन करते हैं। चार भाइयों में विकास सबसे छोटा था। अभी किसी भी भाई की शादी नहीं हुई है। एक महीने पहले ही विकास हिमाचल में कमाने के लिए गया था।